Free YouTube Transcribe

Video transcript

राहु का 'गुप्त धन' रहस्य: अचानक धन लाभ कराने वाले 5 गुप्त ज्योतिष सूत्र, #Rahu#Wealth#Prediction

नक्षत्र तक · 2,618 words · 12 min read

Want to search this transcript, jump the video from any line, or download it as TXT, SRT, or VTT?

Open in the transcript tool

Full transcript

0:05[संगीत]

0:13क्या राहु वास्तव में किसी को अचानक से

0:16धनवान बना सकता है? क्या राहु की दशा में

0:19शेयर, लॉटरी, सट्टा, विदेशी व्यापार,

0:22ऑनलाइन व्यवसाय या गुप्त स्रोत के माध्यम

0:26से कमीशन हो गया, किसी क्षेत्र में विरासत

0:29अथवा किसी अप्रत्याशित घटना के माध्यम से

0:32क्या आपको अचानक से बड़ा धन प्राप्त हो

0:35सकता है? तो इसका उत्तर है हां। लेकिन

0:37प्रत्येक कुंडली में ऐसे योग बनते हैं। उन

0:41योगों का एनालिसिस करना होगा। अगर राहु का

0:44संबंध उन योगों से बनेगा तभी ऐसी घटनाएं

0:47राहु के द्वारा हो सकती हैं। कुंडली में

0:50केवल राहु का द्वितीय और पंचम अष्टम अथवा

0:54एकादश भाव में बैठ जाना ही पर्याप्त नहीं

0:56है कि राहु द्वितीय में हो गया, एकादश में

0:59हो गया, अष्टम में हो गया तो अचानक से धन

1:01मिल ही जाएगा या बड़ा धन मिल जाएगा अचानक

1:03से। अप्रत्याशित धन आ जाएगा। उसके लिए कुछ

1:07और भी नियम और शर्तें होती हैं। तो आज हम

1:10उन सभी नियम और शर्तों को लगा करके आपकी

1:14कुंडली पे सीधे सरल तरीके से राहु के इन

1:17सूत्रों को बताऊंगा जिससे आप निर्धारित कर

1:20सकते हैं कि क्या राहु के द्वारा आपको

1:22जीवन में कभी अचानक से ग्रोथ करने का अवसर

1:26दिया जाएगा कि नहीं दिया जाएगा। पांच छह

1:29सूत्रों पे मैं चर्चा करूंगा। चैनल को

1:31सब्सक्राइब कर दीजिए। वीडियो को लाइक कर

1:33दीजिए और परामर्श के लिए आप हमारे इन

1:36नंबरों पर हमसे संपर्क कर सकते हैं।

1:38एस्ट्रोलॉजी कोर्स के लिए भी आप संपर्क कर

1:41सकते हैं। वीडियो को अंत तक देखिएगा

1:43क्योंकि अक्सर कहा जाता है कि राहु जो धन

1:46देता है वह जाते-जाते ले भी लेता है। तो

1:49आज हम इस सूत्र पर भी चर्चा करेंगे कि

1:52राहु जो धन आपको देने वाला है क्या वह

1:55जीवन में अस्थाई रहेगा या समय के साथ आपसे

1:58छीन जाएगा। इस विषय पर भी मैं आपके साथ

2:01में चर्चा करने वाला हूं। सबसे पहले

2:04अप्रत्याशित धन किसे बोलते हैं? इसे हम

2:06जान लेते हैं। अप्रत्याशित धन या बड़ा धन

2:10अचानक मिलने वाला धन हो सकता है कि शेयर

2:12मार्केट से आप चार छ महीने पहले नहीं सोचे

2:16थे कि आपको इस तरीके से धन आ जाएगा। आप

2:18एंटर करते हो और वहां से चार छ महीने साल

2:22भर में आपको एक बड़ा धन मिल जाता है।

2:25दूसरा हो सकता है किसी बीमा के माध्यम से

2:27किसी विरासत के माध्यम से आपको मिल जाए।

2:30तीसरा हो सकता है कि आपके व्यापार में

2:32आपको अचानक से बड़े आर्डर मिल जाए। हो

2:35सकता है कि ऑनलाइन किसी भी चीज से आप जुड़

2:39जाए और वहां से आपका व्यापार बूस्ट हो

2:41जाए। तो राहु ऐसा नहीं है कि ला करके दे

2:44देगा। वह भी देगा तो कहीं ना कहीं कोई ना

2:47कोई स्रोत ही बनाएगा और वह स्रोत के

2:51माध्यम से ला के दे सकता है। बहुत बार

2:53मुआवजा मिल जाता है व्यक्ति को बहुत बार

2:56व्यक्ति को रॉयल्टी मिल जाती है। इस

2:59प्रकार से भी आय जो होती है अचानक राहु

3:02बढ़ाने का काम कर देता है। किसी का

3:06संपत्ति का मूल्य अचानक से बढ़ गया। मान

3:08लीजिए किसी ने कोई प्लॉट लेकर के रखा हुआ

3:11है। उधर से कोई सड़क गुजर गई। गवर्नमेंट

3:14हाईवे गुजर गया, कोई गवर्नमेंट का

3:16प्रोजेक्ट चला गया तो अचानक से संपत्ति की

3:18कीमत बढ़ गई। तो ये सारी चीजें जो अचानक

3:21से आपके जीवन में कोई चीज बहुत मूल्य बढ़ा

3:24करके आ जाती है। उसी के लिए आपको यह चीज

3:28देखना होता है। राहु ही ऐसे काम करता है।

3:31तो, मैं आपको अब पहला सूत्र देने वाला

3:33हूं। आप अपनी कुंडली में मिला लीजिएगा।

3:36बहुत सिंपल सा सूत्र है। इस सूत्र का

3:39मिलान मैं कर रहा हूं। आप सामने कुंडली पर

3:42देखेंगे और आपको समझ में आ जाएगा। हम सभी

3:46जानते हैं कि यह जो कुंडली के सारे भाव

3:48होते हैं, इनको हम त्रिकोणों में बांट

3:50सकते हैं। तो, यह धर्म का त्रिकोण है। यह

3:53अर्थ का त्रिकोण होता है। सबको पता है।

3:56दूसरा अर्थ का त्रिकोण आपका यह होता है और

3:59तीसरा अर्थ का त्रिकोण यह होता है। इस

4:02कुंडली में सबकी कुंडली में तीन घर अर्थ

4:05त्रिकोण के अंतर्गत आते हैं। दूसरा, छठा

4:08और दसवां घर अर्थ त्रिकोण का है। पहला

4:11सूत्र आपकी कुंडली में राहु अर्थ त्रिकोण

4:15के भावों में बैठा हो। अर्थ त्रिकोण के

4:18भावों में राहु बैठ करके अकेले काम नहीं

4:21करेगा। हालांकि अर्थ का त्रिकोण है। यह

4:24राहु इनमें बैठेगा तो आर्थिक मदद तो करेगा

4:27ही करेगा। लेकिन, स्पेशली अचानक और बड़ा

4:31धन आने की संभावना कहीं से तब बनेगी जब

4:34राहु इन घरों में बैठा हो। और इनके

4:37साथ-साथ इस राहु के साथ राहु आपका यहां

4:40हो, राहु यहां हो, यहां हो। अब आप यह

4:43देखिएगा कि आपके धन भाव का स्वामी कौन सा

4:46ग्रह है। धन भाव का स्वामी देख लीजिएगा।

4:49लाभ भाव का स्वामी देख लीजिएगा। अगर धन

4:52भाव के स्वामी के साथ या लाभ भाव के

4:54स्वामी के साथ राहु अर्थ त्रिकोण के भावों

4:58में बैठा होगा। दूसरे छठे या 11व भाव में

5:02तो यह आपको जीवन में बड़ा धन लाभ का अवसर

5:05देगा। अचानक से कुछ घटनाएं होंगी आपके

5:09जीवन में जिससे किसी भी प्रकार से आपकी

5:13संपत्ति में आपके टोटल एसेट में आपकी

5:16लिक्विडिटी में बड़ा उछाल आ जाएगा। यह

5:19संभावना आपकी बनती है। दूसरा यह है यह

5:21बताइए धन का कारक ग्रह कौन है? गुरु है।

5:24और वैभव का कारक ग्रह कौन है? शुक्र है।

5:28वैभव यानी आपका समाज में देखने में बहुत

5:32साल वैभवशाली बना देता है शुक्र और धन को

5:36बढ़ाता है गुरु। तो अगर अर्थ त्रिकोण के

5:38भावों में गुरु के साथ में या शुक्र के

5:40साथ में राहु होगा तो भी यह जीवन में योग

5:44बनाता है। कई बार अवसर लेकर के आने का यह

5:48काम राहु करता है। तो यह पहला सूत्र हो

5:51गया। मिला लीजिएगा। इसमें भी सबसे ज्यादा

5:54जो प्रमुख सूत्र है अगर राहु इन भाव में

5:58द्वितीय या लाभेश के साथ हो या शुक्र के

6:00साथ हो गुरु के साथ भी करता है। लेकिनकि

6:03आप जानते हैं गुरु के साथ राहु का चांडाल

6:06दोष भी चलता है। तो एक योग और एक दोष बनने

6:10के कारण उसमें पूर्ण रूप से शुद्धता नहीं

6:13आ पाती है। अब दूसरे सूत्र पे चलते हैं।

6:17इसको मैं पहले क्लियर कर देता हूं। दूसरा

6:19सूत्र राहु का बनेगा। पहले मैं सूत्र बता

6:22देता हूं। फिर उसको एक्सप्लेन करता हूं।

6:24अगर राहु का धन भाव और लाभ भाव से दोहरा

6:28संबंध बन जाए तब यह योग बन जाएगा। दोहरा

6:32संबंध का अर्थ क्या है? धन भाव यह है। लाभ

6:35भाव यह है। इन भावों से राहु का दोहरा

6:37संबंध होना चाहिए। तो आप देखिएगा मान लेते

6:41हैं राहु यहां पर धन भाव में बैठ गया। तो

6:43एक संबंध बन गया। दोनों भावों से एक साथ

6:47तो बैठेगा नहीं। किसी एक में ही बैठेगा।

6:49कोई कुंडली बना लीजिए। कर्क लग्न ले लेते

6:52हैं तो यहां पर पांच नंबर की गिनती पड़ेगी

6:55और यहां पर दो नंबर की गिनती पड़ेगी।

6:58शुक्र की राशि पड़ेगी। राहु चाहे आपके धन

7:01भाव में हो चाहे लाभ भाव में बैठा हो।

7:04दोहरा संबंध है इन भावों से निकल के आना

7:06चाहिए। अब मान लीजिए राहु यहां पर बैठा है

7:09और इसी के साथ शुक्र हो गया। अगर तो अब

7:12राहु का संबंध बन गया। धन भाव और लाभ भाव

7:17से दोहरा संबंध बनना चाहिए। तो धन भाव में

7:20बैठा है तो यह एक संबंध हो गया और लाभ भाव

7:24का स्वामी कौन है? शुक्र है। तो लाभ भाव

7:27से भी संबंध बन गया। यह दूसरा संबंध हो

7:29गया। तो इसको दोहरा संबंध बोलेंगे। इसी

7:32प्रकार से अगर सीधे भाव का स्वामी ना आया

7:35हो तो भी है नियम। इतने पे ही नहीं खत्म

7:38है। मान लेते हैं राहु यहां पर बैठा हुआ

7:41है। राहु यहां पर तीन नंबर की गिनती पर

7:43बैठा हुआ है। तो यहां क्या हो जाएगा? चार।

7:47यहां क्या हो जाएगा? पांच। यहां क्या हो

7:49जाएगा? छह। अब राहु यहां पर लाभ में तो

7:53है। धन का स्वामी कौन है? बुध। वह आकर के

7:55यहां बैठ गया। ये योग बन गया। लेकिन अभी

7:58इस योग में और भी विस्तार है। उसको समझ

8:00लेते हैं। मान लेते हैं कि राहु यहां पर

8:03बैठा हुआ है। ठीक है? यहां पर हमने तीन ले

8:06लिया। चार पांच और छ सिंह लग्न की कुंडली

8:10बुध इसके साथ नहीं बैठा है। लेकिन धन भाव

8:15में कौन सी गिनती है? छह। लाभ में छह। धन

8:17भाव का स्वामी कौन सा ग्रह है? उसे नोट कर

8:20लीजिए। लाभ भाव का स्वामी ग्रह जो है उसे

8:23नोट कर लीजिए। यहां पर कौन है? बुध। हमने

8:25लिख लिया बुध को। अब आप उस ग्रह को

8:29देखिएगा जो ग्रह बुध के नक्षत्र में बैठा

8:32होगा। जो ग्रह बुध के नक्षत्र में बैठा है

8:36या बुध जिसके नक्षत्र में बैठा है। ध्यान

8:39दीजिएगा। बुध जिसके नक्षत्र में बैठा है।

8:42मैं उदाहरण दे रहा हूं। आपको अपनी कुंडली

8:44में देखना है। बुध जिसके नक्षत्र में बैठा

8:48होगा यानी धनेश और लाभेश जिसके नक्षत्र

8:51में हो या जो ग्रह आपके धनेश या लाभेश के

8:54नक्षत्र में हो अगर वह भी राहु के साथ आ

8:57गए हो या राहु पर दृष्टि दे रहे हो तो भी

9:02यह योग बनेगा। यानी राहु का संबंध धन भाव

9:06और लाभ भाव से दोहरा है। दोहरा मतलब धन या

9:09लाभ में बैठा हो। धनेश लाभेश के साथ बैठ

9:12गया हो। दूसरा धन भाव या लाभ भाव से

9:16संबंधित जो ग्रह है उसके नक्षत्र को देख

9:19लेना है। धनेश या लाभेश के नक्षत्र में जो

9:23ग्रह स्थित होगा वो भी आपको यहां पर अचानक

9:28से धन के योग बनाने वाला काम करने वाला

9:31है। तीसरे सूत्र पर चलते हैं। तीसरा सूत्र

9:35क्या होता है कि मान लीजिए कि आपकी कुंडली

9:39में राहु उपचय भावों में बैठा हुआ है।

9:42उपचय भाव कुंडली में कौन से होते हैं?

9:44उपचय भाव कुंडली का होता है। तीसरा घर, यह

9:48वाला घर, यह वाला घर आपका उपचय है और यह

9:52घर आपका उपचय भाव होता है। ये चार घर

9:55कुंडली में उपचय भाव के अंतर्गत आ जाते

9:58हैं। जैसे तीसरा भाव पराक्रम का है तो

10:02व्यक्ति का पराक्रम समय और उम्र के हिसाब

10:05से ही बढ़ता है। छठा भाव क्या है? रूटीन

10:09का है, डेली नौकरी का है। तो नौकरी और

10:12डेली रूटीन धीरे-धीरे जैसे-जैसे आयु बढ़ती

10:16जाती है, वैसे-वैसे सुधरता जाता है। दशम

10:19भाव क्या है? पद और प्रतिष्ठा का। आयु के

10:22साथ पद और पद और प्रतिष्ठा का घनिष्ठ

10:25संबंध ऐसे लाभ का या इच्छा पूर्ति का भाव

10:29एकादश आयु के अनुसार चलता है। तो अगर इन

10:32भावों में आपका राहु बैठा होगा और उसके

10:36साथ में धन भाव का स्वामी या लाभ भाव का

10:39स्वामी आ करके बैठेगा तो उम्र के साथ-साथ

10:43जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है तो आप

10:48अपेक्षाकृत अपनी उम्र से थोड़ा अधिक कमाई

10:52कर रहे होते हैं या आपको अधिक अवसरों की

10:56प्राप्ति होती रहती है। मान लेते हैं तुला

10:59लग्न की कुंडली है। सात नंबर यहां पर लिखा

11:02गया है। तो यहां पर कौन सी गिनती हो

11:04जाएगी? नौ नंबर। राहु और मंगल यहां पर आ

11:08गए। अंगारक दोष भी बनता है। लेकिन भाव का

11:12सिद्धांत अलग तरीके से काम करता है। उसका

11:15रिजल्ट अपना अलग होता है। सात यहां है तो

11:18आठ यहां हो गया। मंगल राहु के साथ तीसरे

11:21भाव में कभी भी जल्दबाजी नहीं करना है।

11:25उम्र के साथ जैसे-जैसे आप मैच्योर होते

11:28जाते हैं, राहु अपने आप आपको ला के सब कुछ

11:32देने लग जाता है। अगले सूत्र पर चलते हैं।

11:36राहु का संबंध हमें निकाल लेना है अचानक

11:39धन योग से। तो इसके लिए राहु का भी तो

11:43नक्षत्र आप देखिए। राहु जिस नक्षत्र में

11:46बैठा हो उस नक्षत्र के स्वामी की स्थिति

11:50बताती है कि राहु अपना परिणाम किस प्रकार

11:53देगा। राहु आप अपनी कुंडली में नोट

11:56करेंगे। राहु का क्या नोट करेंगे? नक्षत्र

11:59स्वामी नोट करेंगे कि राहु किसके नक्षत्र

12:02में बैठा हुआ है। राहु जिसके नक्षत्र में

12:06बैठा हुआ है। अगर वह ग्रह यानी राहु का

12:09नक्षत्र लॉर्ड उसका संबंध कहीं से धन या

12:14लाभ भाव से जुड़ता है। उसका संबंध धनेश या

12:18लाभेश से जुड़ता है। तो भी राहु अपनी दशा

12:22में अन्य दशाओं की अपेक्षा बेहतर धन देने

12:26का काम कर जाता है। विशेष रूप से आप यह

12:29समझिएगा कि अगर राहु का नक्षत्र स्वामी

12:33कुंडली के द्वितीय भाव में क्योंकि यह धन

12:36का भाव है। पंचम भाव में पंचम भाव पूर्व

12:41जन्म के पुण्य और भाग्य का है। नवम भाव यह

12:45तो भाग्य है ही। दशम भाव पद प्रतिष्ठा से

12:48जुड़कर के धन एकादश भाव राहु का नक्षत्र

12:52स्वामी इन भावों में बैठा हो और मजबूत हो

12:56ठीक-ठाक हो मतलब अस्त ना हो नीच ना हो

12:58शत्रु राशि में ना हो अपनी राशि का हो

13:01मित्र राशि का हो उच्च का हो तो ज्यादा

13:05बेहतर धन आपको मिलेगा राहु का नक्षत्र

13:08स्वामी इन भावों में कहीं भी हो और राहु

13:11चाहे इन द्वितीय और लाभ में बैठा हो चाहे

13:14उसकी दृष्टि आ जा रही

13:16राहु की कभी भी सातवीं दृष्टि नहीं लेना

13:19है क्योंकि जहां राहु होता है ठीक उसी के

13:22सामने केतु होता है दोनों एक ही रस्सी के

13:25दो छोर हैं तो ये परस्पर एक दूसरे को नहीं

13:28देखते पांचवी और नौवीं दृष्टि राहु केतु

13:31की काम करती है होती तो है सातवीं भी

13:34लेकिन वो काम नहीं करती है तो यह आपका एक

13:37सूत्र हो गया कि कैसे राहु जो है राहु का

13:41नक्षत्र स्वामी भी राहु से धन निकालने में

13:45मदद मदद कर देता है। अगला सूत्र आपका राहु

13:48कुंडली के किसी भी भाव में बैठा हुआ हो।

13:52कहीं भी बैठा हो, किसी भी भाव में बैठा

13:54हुआ हो। कुछ चीजें देख लीजिए आप सिर्फ

13:57क्या-क्या देखना है। राहु कुंडली में कहीं

14:00भी बैठा मान लेते हैं आठवें में बैठा जहां

14:03सबसे खराब माना जाता है। राहु आठवें में

14:06बैठा ऐसे कहीं भी बैठा हो। राहु का जो

14:10राशिपति होगा राहु जिस राशि में बैठा हो

14:14मान लेते हैं वह 11 नंबर की गिनती पर बैठा

14:17है। राहु का राशिपति जो है वह धन भाव या

14:21लाभ भाव में आ गया हो। राहु का जो राशिपति

14:25है वह अर्थ त्रिकोण के किसी भाव में आ गया

14:29हो तो भी राहु धन दिलाएगा। यानी एक तो

14:33आपको राहु के राशि पति को देख लेना है।

14:36राहु के राशि पति का संबंध धन भाव या लाभ

14:40भाव से हो या धन त्रिकोण से हो यानी अर्थ

14:43त्रिकोण से हो तो भी राहु आपको धन दिलाता

14:46है। दूसरा राहु का नक्षत्र देखना है कि

14:49राहु किसके नक्षत्र में बैठा है। जिसके

14:53नक्षत्र में राहु बैठा है। अगर वह ग्रह

14:57द्वितीय भाव में एकादश भाव में गया हो या

15:00धन त्रिकोण में गया हो अर्थ त्रिकोण में

15:03गया हो तो भी राहु धन देता है और जीवन में

15:06कई बार अप्रत्याशित रूप से देता है या

15:10राहु शुक्र या गुरु के नक्षत्र में गया हो

15:13तो जीवन में अचानक से धन के सुंदर योग

15:17बनाने का काम करेगा। शुक्र क्यों बार-बार

15:20लिया जा रहा है काल पुरुष की कुंडली में

15:22शुक्र द्वितीय भाव का स्वामी होता है।

15:25इसलिए और गुरु को क्यों लिया जा रहा है?

15:28परासरी सिद्धांत में गुरु धन का नैसर्गिक

15:30कारक है। द्वितीय भाव का कारक कौन है?

15:33बृहस्पति। लाभ भाव का कारक कौन है?

15:36बृहस्पति है। अगर ये राहु शुक्र या गुरु

15:40के नक्षत्र में हो और अस्त वगैरह ना हो।

15:44गुरु शुक्र की स्थिति भी कुंडली में अच्छी

15:46हो तो बहुत बेहतर परिणाम आने की संभावनाएं

15:50बन जाती है। उम्मीद है राहु ग्रह से

15:53संबंधित कुछ धन योग वास्तव में यहां पे

15:56मैंने सिखाने का काम किया है कि राहु को

15:59आप कैसे धन से कनेक्ट कर सकते हैं। राहु

16:02का राशिपति देख के नक्षत्रपति देख के जो

16:06ग्रह राहु के नक्षत्र में है उन सबको

16:09कनेक्ट करना होता है। और अगर वो अर्थ

16:11त्रिकोण के भावों में हो, धन या लाभ में

16:14हो तो राहु अचानक से जीवन में उन्नति के

16:17मार्ग खोलने लग जाता है। विषय वस्तु आपको

16:20समझ में आ गया होगा। अगले कार्यक्रम में

16:22किसी और विषय के बारे में बात करेंगे।

16:24धन्यवाद।

More from नक्षत्र तक

Recently added transcripts

Browse the whole transcript library

This transcript was generated from the captions YouTube publishes for this video. Get the transcript of any YouTube video atfreeyoutubetranscribe.com, free, unlimited, no sign-up.