Free YouTube Transcribe

Video transcript

Why Scientists Are Putting Real Brains Inside Computers

Zem TV · 2,493 words · 12 min read

Want to search this transcript, jump the video from any line, or download it as TXT, SRT, or VTT?

Open in the transcript tool

Full transcript

0:00क्या आपको मालूम है कि एआई के जरिए एक हाई

0:03क्वालिटी इमेज बनाना बेशक हमारे लिए काफी

0:05फन का काम है। लेकिन इस एक प्रोसेस में

0:08इतनी बिजली इस्तेमाल होती है जितनी हमारे

0:11मोबाइल फोन को फुल चार्ज करने में लगती

0:14है। Amazon, मेटा और Google जैसे जॉइंट्स

0:17इन एi कंप्यूटरटर्स की भूख मिटाने के लिए

0:19हर साल हजारों अरबों डॉलर्स सिर्फ

0:22कंप्यूटिंग पावर में इस्तेमाल होने वाली

0:24बिजली पर खर्च कर रहे हैं। लेकिन अब साइंस

0:27ने एi जैसे बिजली के भूखे पेट को भरने के

0:30लिए एक ऐसा रास्ता चुना है जो किसी के भी

0:34होश उड़ाने के लिए काफी है और वो कुछ और

0:37नहीं बल्कि इंसानी [संगीत] दिमाग के जिंदा

0:39सेल्स हैं। क्या जिंदा इंसानी दिमाग को

0:42वाकई माइक्रोचिप में डाला जा सकता है वो

0:45हमसे बातें कैसे करता है और सबसे बढ़कर यह

0:48एआई के मुकाबले में कितना एफिशिएंट साबित

0:51हुआ। zम टीवी के वीडियोस में एक बार फिर

0:53से खुशामदीद। नाजरीन आप इस वक्त अपनी

0:56स्क्रीन पर एक कंप्यूटर देख रहे हैं जो

0:58कॉर्टिकल नामी एक हाईटेक लैब में पड़ा है।

1:02यह कंप्यूटर दुनिया की सबसे मशहूर और

1:04वायलेंट गेम डूम खेल रहा है। वही गेम जो

1:08शायद आपने भी कभी अपने बचपन में खेली हो।

1:11पहली नजर में यह बिल्कुल एक आम सा मंजर

1:14लगता है। एक स्क्रीन सामने गेम चल रही है।

1:17लेकिन गौर से देखेंगे तो वहां इस गेम को

1:20खेलने वाला कोई इंसान नहीं बैठा। तो फिर

1:22यह गेम आखिर कौन खेल रहा है? यह गेम वाकई

1:26एक इंसान ही खेल रहा है। लेकिन वह इस

1:29स्क्रीन के सामने नहीं बैठा बल्कि वो इस

1:32मशीन के अंदर फंसा हुआ है। और सबसे डरावनी

1:35बात यह है कि वो इस मशीन से कभी बाहर निकल

1:39नहीं सकता। जी हां, यह कोई साइंस फिक्शन

1:42स्टोरी नहीं बल्कि एक खौफनाक हकीकत है। यह

1:45कंप्यूटर किसी आम सिलिकॉन चिप पर नहीं चल

1:48रहा बल्कि यह जिंदा इंसानी दिमाग के सेल्स

1:51पर चल रहा है। और वही जिंदा सेल्स इस वक्त

1:54इस स्क्रीन पर एनिमी मॉन्सर पर फायरिंग कर

1:57रहे हैं। लेकिन सवाल यह पैदा होता है कि

2:00आखिर साइंस को ऐसी क्या जरूरत पेश आ गई कि

2:03उन्हें कंप्यूटर बनाने के लिए जिंदा

2:05इंसानी दिमाग का इस्तेमाल करना पड़ा। इसका

2:08जवाब एक ऐसी चीज में छुपा है जिसके बगैर

2:11हमारी मॉडर्न दुनिया 1 मिनट भी नहीं चल

2:14सकती और वह है बिजली। आजकल हर तरफ

2:18आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का शोर

2:21है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एआई

2:23मशीनंस और सुपर कंप्यूटरटर्स कितनी खौफनाक

2:26हद तक बिजली पीते हैं। एआई में बिजली का

2:29इस्तेमाल इस कदर तेजी से बढ़ चुका है कि

2:31दुनिया के बड़े-बड़े दानिशों की नींदें

2:34उड़ चुकी हैं। Amazon जैसी जॉइंट कंपनी ने

2:37हाल ही में एi में $5 बिलियन की मजीद

2:41इन्वेस्टमेंट की है। और मार्क ज़करबर्ग की

2:43कंपनी मेटा भी पानी की तरह पैसा बहा रही

2:46है। सिर्फ और सिर्फ कंप्यूटिंग पावर और

2:49एनर्जी हासिल करने के लिए। इन बड़े एआई

2:52मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए जितनी ताकत

2:54चाहिए होती है, वह हर 6 महीने में डबल हो

2:58जाती है। नतीजा यह निकल रहा है कि एआई को

3:00जिंदा रखने के लिए जितनी एनर्जी चाहिए और

3:03दुनिया में जितनी एनर्जी पैदा हो रही है,

3:06उनके दरमियान एक बहुत बड़ा और खतरनाक गैप

3:10पैदा हो चुका है। इन बड़ी टेक कंपनीज़ की

3:13घबराहट का अंदाजा आप इस बात से लगाएं कि

3:15अब इनकी जंग कोई बेहतर सॉफ्टवेयर बनाने

3:18में नहीं है। बल्कि अब जंग इस बात पर है

3:21कि कौन दुनिया की ज्यादा से ज्यादा बिजली

3:24पर कब्जा करेगा। हालात इस कदर संगीन है कि

3:27सालों पहले बंद किए गए खौफनाक न्यूक्लियर

3:30पावर प्लांट्स को दोबारा इस्तेमाल के

3:32काबिल बनाया जा रहा है ताकि इन भूखे एआई

3:35कंप्यूटरटर्स का पेट भरा जा सके। लेकिन इस

3:38पूरे मसले को हल करने के लिए कुछ

3:40साइंटिस्ट ने एक बिल्कुल मुख्तलिफ और

3:43थोड़ा सा डरावना रास्ता चुना है। उन्होंने

3:46देखा कि दुनिया का सबसे बेहतरीन एनर्जी

3:49एफिशिएंट सुपर कंप्यूटर कोई मशीन नहीं

3:51बल्कि इंसानी दिमाग है। क्योंकि हमारे

3:54दिमाग ने बिजली का यह मसला लाखों साल पहले

3:58ही हल कर लिया था। जरा सोचिए आपका दिमाग

4:01इस वक्त क्या कुछ कर रहा है। आप यह वीडियो

4:04देख रहे हैं। मेरी आवाज सुन रहे हैं। आपका

4:06दिमाग जिस्म के हर हिस्से को कंट्रोल कर

4:09रहा है। आपकी सांसे चला रहा है। और यह सब

4:13कुछ सिर्फ और सिर्फ 20 वाट की पावर पर चल

4:16रहा है। जी हां, 20 वाट्स। यह सिर्फ इतनी

4:20बिजली है जिस पर एक छोटा एलईडी बल्ब चल

4:23सकता है। दूसरी तरफ हम इंसान पूरे-पूरे

4:26पावर प्लांट्स की बिजली फूंक रहे हैं

4:28सिर्फ अपने दिमाग का आर्टिफिशियल वर्जन

4:31बनाने के लिए। और सबसे हैरत की बात हमारा

4:33दिमाग इन सुपर कंप्यूटरटर्स से लाख गुना

4:37तेजी से सीखता है। मिसाल के तौर पर अगर आप

4:40किसी एआई को सिखाएं कि आग कितनी खतरनाक है

4:43तो पहले हमें एआई को आग की लाखों तस्वीरें

4:46दिखानी पड़ेंगी। फिर उसे ट्रेन करना

4:49पड़ेगा कि यह कितनी खतरनाक हो सकती है।

4:52लेकिन एक छोटा सा बच्चा सिर्फ एक मर्तबा

4:55आग को देखे और महसूस करें तो पूरी जिंदगी

4:58उसको दोबारा ट्रेन करने की जरूरत नहीं

5:01पड़ेगी। पर इंसानी दिमाग तो हमारे जिस्म

5:04का हिस्सा है। इसको कंप्यूटर चिप में फिट

5:06करना कैसे पॉसिबल हो सकता है? इस नामुमकिन

5:10को मुमकिन करने के सफर में तीन ऐसे कदम

5:12उठाए गए जिसने कंप्यूटरटर्स की तारीख

5:15हमेशा हमेशा के लिए बदल दी। पहला कदम ईयर

5:19208 में उठाया गया। साइंटिस्ट की एक टीम

5:22ने एक चूहे के दिमाग से जिंदा सेल्स यानी

5:25न्यूरॉन्स निकाले। उन्हें ग्लास की डिश

5:27में उगाया और फिर उन जिंदा न्यूरॉन्स को

5:30तारों के जरिए एक छोटे से रोबोट के साथ

5:33जोड़ दिया। जब उन्होंने उस रोबोट को चलाया

5:36तो जो नजारा उनके सामने था उसने पूरी

5:39साइंटिफिक कम्युनिटी में तहलका मचा दिया।

5:42उस चूहे के जिंदा सेल्स ने उस रोबोट को

5:45वाकई चलाना शुरू कर दिया था। यह सुनने में

5:48शायद बहुत अजीब लगे, लेकिन यह सिर्फ एक

5:51शुरुआत थी। डिश में लगे इलेक्ट्रोड्स के

5:53जरिए उन न्यूरॉन्स ने आपस में राब्ता कायम

5:56किया और रोबोट को थोड़ी बहुत मूवमेंट दी।

5:59लेकिन यह किसी मुकम्मल दिमाग के आसपास भी

6:02नहीं था। वैसे यह दुनिया में पहली बार

6:05नहीं हुआ था कि किसी ने जिंदा गोश्त को

6:08मशीन से जोड़ा हो। इससे पहले एक और टीम ने

6:11लैंप्रे नाम की एक शिकारी मछली का दिमाग

6:14निकालकर एक रोबोट के साथ जोड़ा था। और जब

6:17वह रोबोट चलता था तो उसकी फुटेज देखकर

6:20किसी हॉरर मूवी का गुमान होता था। लेकिन

6:23इन तमाम तजुर्बों में दुनिया को एक बहुत

6:26बड़ा [संगीत] शक था। लोग पूछते थे कि क्या

6:29वाकई वो जिंदा सेल्स उस रोबोट को चला रहे

6:31हैं या उस मशीन का अपना कंप्यूटर उन सेल्स

6:35के रैंडम सिग्नल्स को पकड़ कर बेवकूफ बना

6:38रहा है। इन एक्सपेरिमेंट्स पर लोगों को

6:40काफी शक था तो किसी ने इनको इतना सीरियस

6:43ही नहीं लिया। फिर वक्त गुजरता गया और साल

6:462013 में इस कहानी में एक इंकलाबी मोड़

6:50आता है। शििया यामा नाका नाम के एक जैपनीज

6:53साइंटिस्ट ने दुनिया को एक ऐसा जादू

6:56सिखाया जिसने बायोलॉजी की तारीख हमेशा के

6:59लिए बदल दी। उसने दरियाफ्त किया कि अगर हम

7:02किसी इंसान के जिस्म का कोई भी आम सेल ले

7:05लें। मिसाल के तौर पर हमारी स्किन का छोटा

7:08सा टुकड़ा तो हम उस मुकम्मल जवान सेल को

7:11वक्त में पीछे ले जाकर वापस एक बिल्कुल नए

7:15और ब्लैंक सेल में तब्दील कर सकते हैं।

7:18यामनाका ने चार ऐसे जादुई प्रोटीनंस

7:21दरियाफ्त किए जो किसी भी सेल की मेमोरी

7:23कंप्लीटली वॉश कर देते थे और उस ब्लैंक

7:26सेल से आप जिस्म का कोई भी हिस्सा बना

7:29सकते थे। चाह तो दिल बना लें, गुर्दे बना

7:32लें या फिर सबसे डरनी बात जिंदा इंसानी

7:35दिमाग के न्यूरॉन्स। इस डिस्कवरी का मतलब

7:38यह था कि अब साइंटिस्ट को जिंदा दिमाग पर

7:41तजुर्बा करने के लिए किसी की खोपड़ी खोलने

7:44की जरूरत नहीं थी। वो सिर्फ किसी भी चलते

7:47फिरते इंसान की खाल का एक बाल के बराबर

7:50टुकड़ा लेकर लैब में असली इंसानी दिमाग

7:53उगा सकते थे। लेकिन कहानी यहां भी नहीं

7:56रुकी। साइंटिस्ट ने देखा कि अगर आप इन

7:59न्यूरॉन्स को फ्लैट ग्लास डिश पर उगाते

8:01हैं तो वह सिर्फ लेफ्ट और राइट फैलते हैं।

8:05लेकिन अगर उन्हें 3D माहौल दिया जाए जहां

8:07वो ऊपर नीचे आगे पीछे हर तरफ बढ़ सकें तो

8:11वह सेल्स खुद ब खुद वैसा ही छोटा सा गोल

8:14दिमाग बना लेते हैं जैसा मां के पेट में

8:17एक नन्हे बच्चे का बनता है। साइंस की जबान

8:20में दिमाग के इन जिंदा और चलते फिरते छोटे

8:23गोलों को ऑर्गनाॉइड कहा जाता है। और

8:26इन्हीं ऑर्गनाॉइड्स ने आगे चलकर साइंस की

8:29सबसे अजीब मशीन को जन्म दिया। यहां से

8:33एंट्री होती है कॉर्टिकल लैब्स नाम की वो

8:36ऑस्ट्रेलियन बायोटेक स्टार्टअप की जिसने

8:38ईयर 2022 में दुनिया को एक ऐसा झटका दिया

8:42जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

8:45उन्होंने इन तमाम पुराने तजुर्बों को एक

8:48साथ मिलाया और एक ऐसी खौफनाक इजाद दुनिया

8:51के सामने पेश की जिसे उन्होंने डिश ब्रेन

8:54का नाम दिया। उन्होंने लैब में एक ग्लास

8:57डिश रखी जिसमें तकरीबन 8 लाख जिंदा दिमागी

9:01सेल्स मौजूद थे। जिनमें से कुछ चूहे के थे

9:04और कुछ असली इंसान के। और फिर उन्होंने

9:07दुनिया को बताया कि उन्होंने इन जिंदा

9:09सेल्स को पोंग नाम की मशहूर आर्केेड गेम

9:12खेलना सिखाया है। इस खबर ने पूरी दुनिया

9:15में एक भौचाल भरपा कर दिया। इस तजुर्बे

9:18में दो बातें इंतहाई परेशान कुन थी। पहली

9:22बात तो यह कि ह्यूमन हिस्ट्री में पहली

9:24बार लैब में पड़ा गोश्त का एक जिंदा

9:27लोथड़ा किसी स्पेसिफिक गोल के तहत काम कर

9:30रहा था। और दूसरी उन्होंने इन सेल्स से

9:34बात करने का तरीका ढूंढ लिया था। बायोलॉजी

9:37के उसूलों के मुताबिक आप एक शीशे की डिश

9:40में उगते हुए गोश्त से सवाल नहीं पूछ सकते

9:43और ना ही वह आपको कोई जवाब दे सकता है।

9:46लेकिन कॉर्टिकल लैब्स ने यह नामुमकिन काम

9:49वाकई कर दिखाया था। लेकिन यहां सवाल पैदा

9:52होता है कि आखिर कैसे? लैब में बड़े इन

9:55दिमागी सेल्स को गेम खेलना कैसे सिखाया

9:58गया? क्योंकि किसी इंसान की तरह हम इन्हें

10:01शाबाश देकर इनकरेज नहीं कर सकते। इन

10:04साइंटिस्ट ने इंसानी दिमाग की एक बहुत ही

10:07बुनियादी और थोड़ी सी जालिमाना फितरत का

10:10इस्तेमाल किया और वह फितरत यह है कि हमारे

10:13दिमाग के सेल्स कस यानी शोर और बेतरतीबी

10:17से सख्त नफरत करते हैं। अगर आप किसी भी

10:20जिंदा न्यूरॉन को कोई ऐसा सिग्नल भेजें जो

10:22उसकी समझ से बाहर हो जो रैंडम और अजीब हो

10:26तो वह न्यूरॉन परेशान हो जाता है। उसे

10:29स्ट्रेस होने लगता है और वह उस बेतरतीबी

10:32से बचने के लिए हाथ-पांव मारना शुरू कर

10:34देता है। तो इन साइंटिस्ट ने दिमागी

10:37न्यूरॉन्स से आउटपुट लेने के लिए एक

10:39इंतहाई सिंपल लेकिन डरावना सेटअप बनाया।

10:43जब यह जिंदा सेल्स पोंग गेम में आती हुई

10:45बॉल को मिस कर देते थे, तो कंप्यूटर उन

10:48सेल्स पर इंतहाई बुरे, स्क्रेंबल्ड और

10:51रैंडम शोर वाले सिग्नल्स की बारिश कर देता

10:54था। यह इन सेल्स के लिए एक किस्म की तकलीफ

10:57और स्ट्रेस की हालत थी। लेकिन जब वह सेल्स

11:00बिल्कुल सही वक्त पर हरकत करके बॉल को हिट

11:03करते तो वह बुरा सिग्नल फौरन बंद हो जाता

11:06था। ना सिर्फ इतना बल्कि सेल्स को बताने

11:09के लिए कि उन्होंने सही काम किया है।

11:11उन्हें एक पुरकून सिग्नल भेजा जाता। कुदरत

11:15का यह इंतहाई हैरतंगेज प्रिंसिपल है जिसे

11:18फ्री एनर्जी प्रिंसिपल कहते हैं। आसान

11:21अल्फाज में यह असूल कहता है कि इस दुनिया

11:23में मौजूद हर जिंदा सेल हमेशा सरप्राइजेस

11:27और बेतरतीबी से बचने की कोशिश करता है

11:30ताकि अपनी दुनिया को प्रेडिक्टेबल रख सके।

11:32क्योंकि किसी भी जिंदा जिस्म के लिए

11:34अनएक्सेक्टेड चीज का मतलब होता है जान का

11:38खतरा। लेकिन इस अजीम और खौफनाक दरियाफ्त

11:41में एक बहुत बड़ी रुकावट थी। मसला यह था

11:44कि हम लैब में उस 3D दिमाग को उगा तो सकते

11:47थे लेकिन उनसे तारों के जरिए बात नहीं कर

11:50सकते थे। इसकी वजह यह थी कि माइक्रोचिप एक

11:53बिल्कुल फ्लैट सतह थी। अगर आप उस पर 3D

11:57गोल दिमाग रखें तो वायर्स और सेंसर्स

11:59सिर्फ सबसे नीचे वाले हिस्से को टच करते

12:02थे। बाकी पूरा दिमाग हवा में ही रहता था।

12:06इसलिए साइंटिस्ट ने उन सेल्स को एक फ्लैट

12:09सतह पर फैलाने का फैसला किया। उन सेल्स से

12:12बात करने के लिए दिमाग की असली शक्ल को

12:15कुर्बान करना पड़ा। और याद रखिए यह अभी तक

12:19पहला वर्जन था। इस मशीन का असली और डरावना

12:22रूप तो अभी सामने आना बाकी था। अब आते हैं

12:26उस सबसे बड़ी और खौफनाक खबर की तरफ।

12:29कॉर्टिकल लैब्स ने दुनिया के सामने एक ऐसा

12:32सुपर कंप्यूटर पेश किया जो मुकम्मल तौर पर

12:35जिंदा इंसानी सेल्स पर चलता है। इस मशीन

12:38का नाम है सीएल1। यह मशीन कोई छोटे बच्चों

12:41वाली पोंग गेम नहीं खेल रही बल्कि यह डम

12:44जैसी वायलेंट वीडियो गेम खेल रही है। और

12:47सबसे रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह

12:50सीएल वन कंप्यूटर तकरीबन 2 लाख खालिस

12:54इंसानी न्यूरॉन्स से बनाया गया है।

12:56उन्होंने स्किन सेल्स लेकर यमानाका

12:59प्रोटीनंस से उन्हें ह्यूमन न्यूरॉन्स में

13:01बदला और इलेक्ट्रोड्स पर बिछा दिया। जब यह

13:04सेल्स सही मूव करते तो उन्हें पुर सुकून

13:07सिग्नल मिलता। लेकिन जैसे ही गेम में

13:09उन्हें डैमेज पड़ता, तो वह उन पर दर्दनाक

13:12सिग्नल्स की बारिश कर देते। सिर्फ एक

13:15हफ्ते के अंदर-अंदर इन जिंदा इंसानी सेल्स

13:18ने डिश में पड़े-पड़े डूम गेम में घूमना

13:21और दुश्मनों पर गोली चलाना सीख लिया।

13:24लेकिन क्या वाकई यह जिंदा दिमाग अपने तौर

13:27पर गेम खेल रहा है या पीछे छुपा कंप्यूटर

13:30सब कुछ कर रहा है? डेवलपर शैन कॉल के ओपन

13:34सोर्स कोड से पता चलता है कि सिस्टम में

13:36तीन हिस्से हैं। सिलिकॉन एi चिप,

13:39ट्रांसलेटर और 2 लाख लाइव ह्यूमन

13:42न्यूरॉन्स। असल अकलमंदी बेशक सिलिकॉन चिप

13:45की है जो इनपुट सिग्नल पर रिएक्ट करता है।

13:48लेकिन जब एक्सपर्ट्स ने जिंदा सेल्स की

13:50जगह फेक रैंडम नॉइज़ सिग्नल्स भेजे तो

13:53कंप्यूटर ने सही रिएक्ट [संगीत] करना छोड़

13:56दिया। इसका मतलब साफ है कि वह जिंदा

13:58इंसानी सेल्स वाकई काम कर रहे हैं। इस

14:02रिसर्च से जहां अल्जाइमर्स और पार्किंस

14:04जैसी बीमारियों का इलाज ढूंढा जा सकता है,

14:07वहीं यह टेक्नोलॉजी एनर्जी के भूखे एआई

14:10मॉडल्स को पूरी तरह रिप्लेस करने की ताकत

14:13रखती है। आज फाइनल स्पार्क नाम की स्विस

14:16कंपनी इंटरनेट के जरिए जिंदा इंसानी

14:19न्यूरॉन्स किराए पर दे रही है। कोई भी

14:22मंथली फी पे करके दुनिया के किसी भी कोने

14:25से उनके मिनी ब्रेंस पर अपना कोड चला सकता

14:28है। उनका दावा है कि यह जिंदा सेल्स किसी

14:31आम माइक्रो चिप के मुकाबले में 10 लाख

14:34गुना कम पावर पर चल सकते हैं। दुनिया

14:37सिलिकॉन और माइक्रो चिप्स की दौड़ में आगे

14:40निकल रही है। लेकिन कुदरत ने हमें दिखा

14:42दिया कि असली कंप्यूटिंग पावर तो पहले से

14:45हमारे अंदर मौजूद थी। अब सवाल यह नहीं रहा

14:48कि एआई हमारी दुनिया पर कब्जा करेगी या

14:51नहीं? असल सवाल यह है कि क्या अगला सुपर

14:54कंप्यूटर लोहे और प्लास्टिक का होगा या

14:57जिंदा गोश्त और दिमाग का? इस खौफनाक

15:00फ्यूचर के बारे में आपकी क्या राय है?

15:02कमेंट्स में जरूर बताइएगा। उम्मीद है ZM

15:05टीवी की यह वीडियो भी आप लोग भरपूर लाइक

15:07और शेयर करेंगे। मिलते हैं अगली शानदार

15:10वीडियो में।

More from Zem TV

Recently added transcripts

Browse the whole transcript library

This transcript was generated from the captions YouTube publishes for this video. Get the transcript of any YouTube video atfreeyoutubetranscribe.com, free, unlimited, no sign-up.