Free YouTube Transcribe

Video transcript

Mysterious Disappearance of Elisa Lam

Zem TV · 2,718 words · 13 min read

Want to search this transcript, jump the video from any line, or download it as TXT, SRT, or VTT?

Open in the transcript tool

Full transcript

0:004 मिनट की इस सिक्योरिटी फुटेज ने दुनिया

0:02के रोंगटे तब खड़े कर दिए जब इसमें एलिसा

0:05नामी लड़की को अजीबोगरीब हरकतें करते देखा

0:09गया। कभी यह लड़की अपना सर बाहर निकालकर

0:11किसी को ढूंढ रही होती है तो कभी खौफ के

0:14मारे लिफ्ट के किनारे पर जाकर खुद को

0:16चिपका देती है। वीडियो में एलिसा को कई

0:19मर्तबा हवा में इशारे करते देखा गया जैसे

0:22वह किसी से बात कर रही हो। लेकिन हैरत की

0:25बात यह है कि अगली तरफ कोई भी मौजूद नहीं

0:28था। अचानक गायब होने से पहले यह इस लड़की

0:31की आखिरी वीडियो थी जिसको लॉस एंजेलिस

0:34पुलिस डिपार्टमेंट ने रिलीज किया। इसके

0:36बाद इस लड़की के साथ क्या हुआ और वो किस

0:39हालत में पाई गई यह पहेली अगले कई सालों

0:42तक दुनिया की उलझन बनी रही। ZM टीवी की

0:45वीडियोस में एक बार फिर से खुशामदीद।

0:48नाजरीन वीडियो फुटेज लॉस एंजेलिस के एक

0:50होटल की है और इसमें दिखने वाली लड़की

0:53कनाडा के शहर वनवर से ताल्लुक रखने वाली

0:5621 साला एलिसा लम है। सबसे पहला सवाल पैदा

0:59होता है कि आखिर यह लड़की हजारों मील दूर

1:02इस होटल में कर क्या रही है? एलिसा निहायत

1:05जहीन और ब्राइट लड़की थी जो यूनिवर्सिटी

1:08ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की स्टूडेंट थी। वो

1:10हिम्मत वाली लड़की थी और दुनिया घूमना

1:12चाहती थी। तभी उसने खुद को एक्सप्लोर करने

1:15के लिए अमेरिका के वेस्ट कोस्ट का अकेले

1:18सफर करने का फैसला किया। सेंडियागो और

1:21दूसरे शहरों से होती हुई वो 28th जनवरी

1:242013 को लॉस एंजेलिस पहुंचती है और वहां

1:27उसने सीसल होटल का इंतखाब किया। उसने इतने

1:31बड़े लॉस एंजेलिस में इसी होटल को क्यों

1:33चुना [संगीत] शायद उसे यह सस्ता लगा या यह

1:36शहर के सेंटर में वाकई था। शुरू में उसे

1:38पांचवें फ्लोर पर एक शेयर्ड रूम दिया गया।

1:41जहां पर और भी लड़कियां थी। लेकिन सिर्फ 2

1:44दिन बाद ही उसकी रूममेट्स ने होटल

1:46मैनेजमेंट को कंप्लेन करना शुरू कर दिया।

1:49उन्होंने बताया कि एलिसा की हरकतें बहुत

1:52अजीब हैं। वो कमरे का दरवाजा लॉक कर लेती

1:54थी और अंदर आने के लिए पासवर्ड मांगती थी।

1:57ऐसी हरकतें जिनकी कोई लॉजिक नहीं बनती थी।

2:00जैसे रूममेट्स के बिस्तर पर अजीबोगरीब

2:03नोट्स छोड़ना जिस पर लिखा होता कि यहां से

2:06चले जाओ। इस अजीब बिहेवियर की वजह से

2:08मैनेजमेंट ने उसे वहां से निकालकर 506

2:12नंबर का एक प्राइवेट रूम दे दिया। अपने

2:15सफर के दौरान एलिसा हमेशा अपने पेरेंट्स

2:17से कांटेक्ट में रहती थी। वो उन्हें

2:19रोजाना कॉल करती थी ताकि वह परेशान ना हो।

2:22लेकिन 31 जनवरी 2013 वाले दिन जब उसे सीसल

2:27होटल से चेक आउट करके सा क्रूस जाना था।

2:30उसकी कॉल्स आना बंद हो गई। एक दिन गुजरा,

2:33दो दिन गुजरे लेकिन एलिसा का कोई अता-पता

2:36नहीं था। उसके पेरेंट्स घबरा गए और लॉस

2:39एंजेलिस पहुंचकर एलएपीडी में उसकी

2:42गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस इस

2:45केस को लेकर पहले ही दिन से बहुत सीरियस

2:48थी क्योंकि वह सीसल होटल की रेपुटेशन को

2:50अच्छी तरह जानते थे। सीसल होटल लॉस

2:54एंजेलिस के डाउनटाउन में वाकई एक बदनाम

2:56जमाना होटल था। 1924 में जब यह होटल खुला

3:00तो इसका मकसद अमीर बिजनेसमैन और टूरिस्ट

3:03को लग्जरी फराहम करना था। लेकिन 1930 के

3:07ग्रेट डिप्रेशन के बाद इस होटल की किस्मत

3:09बदल गई। यह होटल स्किड रो के बिल्कुल करीब

3:12था। एक ऐसा इलाका जो इंतहाई गुरबत, बेघरी

3:16और जरा के लिए मशहूर हुआ करता था। वक्त के

3:19साथ-साथ सीसल होटल एक सस्ता और लो बजट

3:22लॉजिंग फैसिलिटी बन गया। जहां लोग घंटे के

3:25हिसाब से कमरे रेंट पर लेते थे, और यह

3:27जल्द ही गैर कानूनी कामों का मरकज़ बन

3:30गया। इस होटल की हिस्ट्री इतनी डार्क है

3:33कि अमेरिका के सबसे खौफनाक सीरियल किलर्स

3:36ने इसे अपना ठिकाना बनाया। 1980 में

3:39रिचर्ड रमियरिस जिसे लोग नाइट स्टॉकर कहते

3:42थे, इस होटल के टॉप फ्लोर पर रहता था। कुछ

3:45साल बाद 1990 में एक और सीरियल किलर जैक

3:49ओंटरविगर ने भी इस होटल में स्टे किया।

3:52होटल की एक पुरानी मैनेजर एमी प्राइस के

3:55मुताबिक वहां आए दिन लोग खिड़कियों से

3:57कूदकर जान दे देते थे। यहां ड्रग ओवरडोज

4:00से मर जाते। यहां तक कि पुलिस को दिन में

4:03तीन मर्तबा कॉल करना एक आम सी बात थी।

4:07लोगों का मानना था कि यह सिर्फ एक होटल

4:09नहीं बल्कि एक ऐसी जगह बन चुका था जहां

4:12जिंदों और मुर्दों के दरमियान का फासला

4:14बिल्कुल खत्म हो गया था।

4:172013 में लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट

4:20यहां से गुम होने वाली 21 साला एलिसा लैंप

4:23का पता लगाने में मशरूफ था। उन्होंने

4:25स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल किया जिन्होंने

4:27एलिसा के रूम हॉलवेज और यहां तक कि होटल

4:30की छत तक जाने वाली एक खिड़की तक उसकी

4:33सेंट को ट्रैक किया। लेकिन उस खिड़की के

4:36पास जाकर कुत्तों की खोज खत्म हो गई। अगर

4:39वाकई ऐसा है तो एलिसा इस खिड़की के बाद

4:42आखिर गई तो गई कहां? क्योंकि यहां से जमीन

4:45कई सौ फीट नीचे थी। [संगीत] पुलिस ने होटल

4:48की हर मुमकिन जगह पर एलिसा को ढूंढ लिया।

4:51खाली कमरे, बेसमेंट और यहां तक कि छत पर

4:54भी। एलिसा के कमरे में उसकी तमाम चीजें,

4:57कपड़े, लैपटॉप वैसे ही पड़े थे। बस हर तरफ

5:01कागज बिखरे हुए थे। दिन हफ्तों में बदल

5:03गए, लेकिन एलिसा का कोई सुराग ना मिल सका।

5:07फिर 14th फरवरी को एलएपीडी ने एक ऐसी

5:10वीडियो रिलीज की जिसने पूरी दुनिया के

5:12रोंगटे खड़े कर दिए। यह सीसल होटल के

5:15एलिवेटर की 4 मिनट की सिक्योरिटी फुटेज थी

5:18जिसमें एलिसा लैंप को आखिरी बार देखा गया

5:21था। यह वीडियो इतनी खौफनाक है कि आज भी

5:24लोग इसे देखकर डर जाते हैं। वीडियो शुरू

5:26होती है और एलिसा एलिवेटर में दाखिल होती

5:29है। वो नॉर्मल तरीके से अंदर आती है लेकिन

5:32फिर अचानक एलिवेटर के दरवाजे से अपना सर

5:35बाहर निकालकर हॉलवे में लेफ्ट और राइट

5:38बहुत तेजी से देखती है जैसे वह किसी खतरे

5:41को ढूंढ रही हो। फिर वह फौरन पीछे हटती है

5:44और एलिवेटर के कोने में खुद को दीवार के

5:46साथ ऐसे चिपका लेती है जैसे किसी कातिल से

5:49छुप रही हो। उसके बाद वह आगे बढ़ती है और

5:52एलिवेटर के पैनल पर लगे हुए तकरीबन तमाम

5:55बटंस को एक साथ दबा देती है। लेकिन अजीब

5:59बात यह थी कि दरवाजा बंद ही नहीं होता।

6:02फिर वह दोबारा बाहर निकल कर हॉलवे में

6:04खड़ी हो जाती है और अपने हाथों से ऐसे

6:07अजीब और गरीब इशारे करती है जैसे वह हवा

6:10में तैर रही हो। उसकी उंगलियां अजीब

6:12एंगल्स पर मुड़ी हुई होती हैं और वह किसी

6:15ऐसे शख्स या मखलूक से बातें करती हुई नजर

6:18आती है जो कैमरा में मौजूद ही नहीं था।

6:21कुछ देर तक इस तरह की अजीब हरकतें करने के

6:24बाद वह लेफ्ट साइड के कॉरिडोर में चली

6:26जाती है और आखिरकार एलिवेटर का दरवाजा बंद

6:29हो जाता है। वीडियो रिलीज होने के बाद

6:32इंटरनेट की दुनिया में एक हलचल मच गई और

6:34हर एक आदमी इसमें इंटरेस्ट लेना शुरू कर

6:38देता है। लोगों ने अपने आप से

6:40इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी। जिसका जितना बस

6:42चल रहा था इस इन्वेस्टिगेशन में हिस्सा ले

6:45रहा था। इसी दौरान एलिसा लैंप के बारे में

6:48कुछ अहम इंफॉर्मेशन मंजरेआम पर आई। इस

6:51वाक्य से 3 साल पहले 2010 में एलिसा ने

6:54एथर फील्ड्स के नाम से एक ब्लॉग स्पॉट पेज

6:57शुरू किया था। [संगीत] जहां वो फैशन

6:59मॉडल्स की तस्वीरें लगाती और अपनी जिंदगी

7:02के बारे में लिखती थी। इस ब्लॉग पर वो

7:04अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में भी खुलकर

7:07बात करती थी। एलिसा बायपोलर डिसऑर्डर और

7:10सीिवियर डिप्रेशन का शिकार थी। बायपोलर

7:13डिसऑर्डर एक ऐसी नफसियाती बीमारी है

7:16जिसमें इंसान के मूड में एक्सट्रीम

7:18तब्दीली आती है। कभी वह शदीद डिप्रेशन में

7:21चला जाता है और कभी उसे दौरे पड़ते हैं।

7:24एलिसा की फैमिली ने उसकी इस बीमारी को

7:26हमेशा राज रखा था। उन्हें मालूम था कि

7:29अक्सर वह अपनी दवाइयां वक्त पर नहीं खाती

7:32थी जिसकी वजह से उसे शदीद हेलसिनेशंस

7:34[संगीत]

7:35होती थी। एक मर्तबा उसकी हालत इतनी खराब

7:38हो गई कि वह डर के मारे अपने बेड के नीचे

7:41छुप गई और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाना

7:44पड़ा। इस नई इंफॉर्मेशन के मिलते ही कुछ

7:47लोगों का ख्याल था कि सीसीटीवी फुटेज में

7:49वह जो हरकतें कर रही है, वह असल में इसकी

7:52ज़हनी बीमारी का नतीजा है। लेकिन कुछ का

7:55दावा यह भी था कि एलिसा एलिवेटर में जिससे

7:58बात कर रही थी, वह शायद ना दिखने वाली

8:00बदरूें होंगी। पर जो भी हो सवाल सिर्फ एक

8:04ही था कि एलिसा लैम को जमीन खा गई या

8:07आसमान निगल गया। जब इंटरनेट की दुनिया इस

8:10वीडियो पर नई-नई थ्योरीज पेश कर रही थी,

8:13उसी वक्त सीसल होटल में कुछ अजीब हो रहा

8:16था और वो वहां ठहरे तमाम गेस्ट्स ने नोटिस

8:20किया। होटल के कमरों में ठहरे लोग बार-बार

8:23रिसेप्शन पर कंप्लेंट्स कर रहे थे। उनका

8:25कहना था कि बाथरूम के नलके और शावर से

8:28पहले काला पानी आता है और उसके बाद पानी

8:30का प्रेशर बहुत कम हो जाता है। कुछ दिन यह

8:34कंप्लेंट्स चलती रही और फिर होटल के नलकों

8:36से बदबूदार पानी आने लगा। आखिरकार 19

8:40फरवरी को होटल की मैनेजमेंट ने एक

8:42मेंटेनेंस वर्कर सेंट टियागो लोपेस को छत

8:45पर भेजा ताकि वह पानी के टैंक्स को चेक कर

8:48सके। होटल की छत पर चार बड़े वाटर टैंक्स

8:52मौजूद थे जो पूरे होटल में पानी सप्लाई

8:54करते थे। जब सेंट यागो ने पहले टैंक की

8:57तरफ देखा तो उसका ढक्कन खुला हुआ था।

9:00सीढ़ी पर चढ़कर जब उसने टैंक के अंदर

9:02झांका तो उसके होश खता हो गए। टैंक के

9:06बिल्कुल अंधेरे पानी में एक लड़की की लाश

9:09तैर रही थी। यह कोई और नहीं बल्कि एलिसा

9:12लम की लाश थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम फौरन

9:16मौके पर पहुंची और जब उन्होंने लाश को

9:18निकाला तो नए सवालात ने इस मिस्ट्री को और

9:22ज्यादा संगीन बना दिया। एलिसा की लाश

9:25बिल्कुल बरहना थी। उसकी बॉडी पर एक भी

9:28कपड़ा नहीं था। जबकि उसके तमाम कपड़े

9:30बिल्कुल वही लाल हुडी और शॉट्स जो उसने

9:33एलिवेटर वीडियो में पहने हुए थे, उसकी

9:35घड़ी और रूम की चाबियां अलग से टैंक में

9:38पाई गई। यह देखकर सबके जहन में एक ही सवाल

9:42था कि एलिसा छत के दरवाजे बंद होने के

9:44बावजूद यहां पहुंची कैसे और उसने अपने

9:47कपड़े क्यों उतारे और क्योंकि छत की तरफ

9:50जाने वाले दरवाजों पर अलार्म्स लगे थे और

9:53कोई आम गेस्ट वहां नहीं जा सकता था। तभी

9:56लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया कि इस

9:58जुर्म में होटल का कोई एंप्लई भी शामिल है

10:01जिसने अपनी मास्टर की का इस्तेमाल किया

10:04होगा। उसके बाद सुपर नेचुरल थ्योरीज ने तब

10:07जोर पकड़ा जब लोगों ने नोटिस किया कि

10:09एलिसा लम की मौत बिल्कुल 2005 में रिलीज

10:13होने वाली एक हॉरर मूवी डार्क वाटर से

10:15मिलती जुलती है। उस मूवी में भी एक

10:18अपार्टमेंट की छत से गंदा काला पानी टपकता

10:21है और आखिर में पता चलता है कि छत पर बने

10:24वाटर टैंक में एक लड़की की लाश पड़ी है।

10:27मूवी के आखिर में एलिवेटर का एक सीन भी है

10:30जो एलिसा की वीडियो से बहुत ज्यादा मैच

10:32करता है। यह सब अजीब इत्तेफाक लोगों को यह

10:36सोचने पर मजबूर कर रहे थे कि यह कोई ब्लैक

10:38मैजिक या पैरानॉर्मल चीज इस होटल पर कब्जा

10:42किए हुए हैं। लेकिन हकीकत इन सब फिल्मी

10:45कहानियों से बहुत अलग और इंतहाई दर्दनाक

10:49थी। जब लॉस एंजेलिस के कॉर्नर्स ऑफिस ने

10:51कई हफ्तों बाद ऑटोप्सी और टॉक्सिकोलॉजी की

10:54रिपोर्ट रिलीज की तो सबको झटका लग गया।

10:57अटोप्सी की रिपोर्ट में साफ लिखा था कि

11:00एलिसा की बॉडी पर किसी किस्म के जोर

11:02जबरदस्ती मारपीट या सेक्सुअल असॉल्ट के

11:05कोई निशानात नहीं थे। उसकी हड्डियां नहीं

11:08टूटी थी और ना ही उसे मौत से पहले कोई चोट

11:11आई [संगीत] थी। यानी उसका मर्डर नहीं हुआ

11:14था। रिपोर्ट के मुताबिक ना तो उसने शराब

11:17पी थी और ना ही कोई इललीगल ड्रग्स लिए थे।

11:20लेकिन उसके खून में जो चीज मिली उसने इस

11:23कहानी का असली सच सबके सामने रख दिया।

11:26डॉक्टर्स को उसके खून में उसकी प्रिस्राइब

11:29की गई साइकेट्रिक दवाइयों के ट्रेसेस

11:32मिले। लेकिन अजीब बात यह थी कि उसने अपनी

11:35बायपोलर डिसऑर्डर को कंट्रोल करने वाली

11:37एंटीसाइकोटिक दवाइयां और मूड

11:40स्टेबलाइज़र्स पिछले कुछ दिनों से नहीं

11:42खाए थे। मेडिकल साइंस के मुताबिक अगर

11:44बायपोलर डिसऑर्डर का पेशेंट अपने मूड

11:47स्टेबलाइजर्स छोड़कर सिर्फ एंटी

11:49डिप्रेसेंट्स खाना शुरू कर दे तो उसे

11:52अचानक एक बहुत बड़ा और खतरनाक मैनिक

11:55एपिसोड पड़ सकता है। जब किसी मरीज को

11:58सीवियर मैनिक एपिसोड पड़ता है तो उसका

12:00अपनी दिमागी हालत पर कोई कंट्रोल नहीं

12:03रहता। वह एक ऐसी हालत में चला जाता है

12:06जिसे साइकोसिस कहते हैं। [संगीत] इस दौरान

12:08इंसान को शदीद खौफ या डर लगता है। उसे

12:11लगता है कि कोई उसे मार देगा। उसे

12:14हेलुसिनेशंस होते हैं यानी वो ऐसी चीजें

12:17देखता और ऐसी आवाजें सुनता है जो हकीकत

12:20में वहां नहीं होती। दिमागी डॉक्टर्स ने

12:23जब एलिसा की एलिवेटर वाली वीडियो देखी तो

12:26उन्होंने कंफर्म किया कि उसके अजीब हाथ

12:28हिलाने के इशारे कोने में छुपने की कोशिश

12:31और किसी ना दिखने वाले शख्स से बात करना

12:34किसी भूत का असर नहीं था बल्कि वो अपने ही

12:37दिमाग के अंदर चलने वाले खौफनाक दौरे से

12:40गुजर रही थी। वो अपने जहन में पैदा होने

12:42वाले उन डरावने ख्यालात से जान बचा रही थी

12:45जो उसके लिए 100% रियल थे। इन सब बातों के

12:49बावजूद कुछ सवालात अभी तक मौजूद थे कि

12:52आखिर एक आम गेस्ट छत की चाबी ना होने के

12:55बावजूद ऊपर गई तो गई कैसे? इस सवाल का

12:59जवाब एक चाइनीस टूरिस्ट ने दिया जो एलिसा

13:01की लाश मिलने के ठीक दो हफ्ते बाद सीसल

13:04होटल में ठहरी। उस लड़की ने एक वीडियो

13:07बनाई और दिखाया कि होटल में अंदर वाले

13:10अलार्म्स के अलावा एक बाहर की तरफ फायर

13:12एस्केप स्टेयर्स भी हैं जो 14थ फ्लोर पर

13:15एक खिड़की से कनेक्ट होते हैं। अगर कोई उस

13:18खिड़की से निकलकर उन बाहर वाली सीढ़ियों

13:21पर चढ़ जाए तो वह सीधा छत पर पहुंच सकता

13:24है और किसी किस्म का कोई अलार्म नहीं

13:27बजेगा। पुलिस के खोजी कुत्तों ने भी एलिसा

13:30की सैंड एग्जैक्टली उसी खिड़की के पास आकर

13:33खोई थी। इसका मतलब है कि एलिसा वहां से

13:36बाहर निकली और डायरेक्टली छत पर पहुंच गई।

13:39अब इस मिस्ट्री की तमाम कड़ियां आपस में

13:41मिलने लगी। उस रात एलिसा अपने एक्सट्रीम

13:44मैनिक एपिसोड की वजह से शदीद खौफ में थी।

13:47वो अपनी उन खयाली मखलूकों से बचने के लिए

13:50भागकर खिड़की के रास्ते छत पर पहुंची।

13:53उसने टैंक की साइड पर लगी सीढ़ी का

13:55इस्तेमाल किया। ऊपर पहुंची ढक्कन खोला और

13:58उस पानी में कूद गई ताकि वो खुद को वहां

14:01छुपा सके। जब वह पानी के अंदर कूदी तो

14:03पानी का लेवल इतना था कि वह वापस ऊपर रिम

14:06तक नहीं पहुंच सकती थी और टैंक के अंदर

14:09कोई सीढ़ी भी नहीं थी कि वह चढ़कर बाहर आ

14:12सके। पानी बहुत ठंडा था और थोड़ी ही देर

14:15में उसे रियलिटी हिट की होगी कि वो कहां

14:18फंस गई है। अब सवाल आता है कि उसने अपने

14:21कपड़े क्यों उतारे। ड्राउनिंग एक्सपर्ट्स

14:24और फॉरेंसिक डॉक्टर्स के मुताबिक जब कोई

14:26इंसान पानी में डूब रहा होता है तो कपड़े

14:29पानी को अब्सॉर्ब करके भारी हो जाते हैं

14:31और इंसान को नीचे की तरफ खींचते हैं।

14:34एलिसा पानी में सरफेस पर तैरने की कोशिश

14:37कर रही थी। अपनी जान बचाने और वजन कम करने

14:40के लिए उसने पानी के अंदर ही अपने कपड़े,

14:42घड़ी और जूते उतार कर फेंक दिए। यह बॉडी

14:46का एक नेचुरल सर्वाइवल रिस्पांस होता है।

14:49उसने उस अंधेरे ठंडे लोहे के टैंक में

14:52अकेले घंटों अपनी जिंदगी की भीख मांगी

14:55होगी। चिल्लाई होगी लेकिन उस अकेलेपन और

14:58थकन ने ही उसकी जान ले ली और आखिरकार वो

15:01थक कर डूब गई। एलिसा का केस मर्डर या किसी

15:04पैरानॉर्मल एक्टिविटी का हिस्सा नहीं था।

15:07बल्कि यह एक साइकोलॉजिकल बीमारी का निहायत

15:10ही दर्दनाक और रुला देने वाला अंजाम था।

15:13एलिसा लैम के पेरेंट्स ने बाद में सीसल

15:16होटल पर नेग्लिजेंस का लॉ सूट किया कि

15:18उन्होंने अपने टैंक्स लॉक क्यों नहीं किए

15:21थे। लेकिन जज ने यह केस खारिज कर दिया।

15:24इंटरनेट पर लोग हमेशा एक मिस्ट्री और एक

15:27विलेन चाहते हैं। लोगों को लगता है कि

15:29जिंदगी एक थ्रिलर मूवी है। हम सब किसी भूत

15:32या खूनी दरिंदे पर यकीन करना ज्यादा पसंद

15:35करते हैं बजाय इसके कि हम इस तल्ख हकीकत

15:39को कबूल करें कि इंसान का अपना दिमाग ही

15:42उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। उम्मीद

15:46है zम टीवी की यह वीडियो भी आप लोग भरपूर

15:48लाइक और शेयर करेंगे। आप लोगों के प्यार

15:51भरे कमेंट्स का बेहद शुक्रिया। मिलते हैं

15:54अगली शानदार वीडियो में।

More from Zem TV

Recently added transcripts

Browse the whole transcript library

This transcript was generated from the captions YouTube publishes for this video. Get the transcript of any YouTube video atfreeyoutubetranscribe.com, free, unlimited, no sign-up.