Free YouTube Transcribe

Video transcript

Lakadhara Or Shehzaade Ka Kissa|Hindi Moral Story|Moral Story In Hindi Urdu|Hindi Kahani|

Sachi Kahani · 3,252 words · 15 min read

Want to search this transcript, jump the video from any line, or download it as TXT, SRT, or VTT?

Open in the transcript tool

Full transcript

0:01[संगीत]

0:05पुराने जमाने की बात है जब बादशाहों का

0:07राज था और लोग सादा जिंदगी गुजारा करते

0:10थे। एक छोटे से गांव में एक गरीब लकड़हारा

0:13रहता था जिसका नाम यूसुफ था। वो हर रोज

0:16जंगल में जाकर लकड़ियां काटता और बाजार

0:19में बेचकर अपने खानदान का पेट पालता था।

0:21यूसुफ की बीवी फातिमा और घर में दो छोटे

0:24बच्चे थे। घर में खाने के लिए कुछ खास

0:26नहीं था। लेकिन यूसुफ फिर भी कभी शिकायत

0:29नहीं करता था। वो हमेशा कहता था कि अल्लाह

0:32ताला जो भी देता है उसी में बरकत होती है।

0:35फातिमा भी सब्र से काम लेती थी। एक दिन

0:37यूसुफ जंगल में लकड़ियां काटने गया। उसने

0:40देखा कि आसमान में बादल छाए हुए हैं। वह

0:43जल्दी-जल्दी लकड़ियां काटने लगा ताकि

0:45बारिश आने से पहले घर पहुंच सके। लेकिन

0:47अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। वो एक दरख्त

0:50के नीचे छुप गया। लेकिन बारिश इतनी तेज थी

0:53कि उसकी कटी हुई लकड़ियां बारिश में भीग

0:55गई। एक बार तो वह परेशान हो गया कि यह

0:58गीली लकड़ियां अब कौन खरीदेगा। लेकिन फिर

1:01उसने अपने आप से कहा कि यह सब अल्लाह की

1:03मशीत है। इसमें भी जरूर कोई हिकमत होगी।

1:06इसलिए सबर करना चाहिए। जब बारिश रुकी

1:10यूसुफ अपनी लकड़ियां उठाकर बाजार की तरफ

1:12चल पड़ा। रास्ते में वह ख्यालों में डूबा

1:14हुआ था और फिकरमंद था कि आज शायद लकड़ियां

1:18नहीं बिकेंगी। बीवी इंतजार में होगी और

1:20बच्चे भी भूखे होंगे। बाजार पहुंचकर यूसुफ

1:23ने अपनी लकड़ियां नीचे रख दी। तमाम

1:26दुकानदार और खरीदार यूसुफ की गीली

1:28लकड़ियां देखकर मुंह बनाने लगे। कोई कहने

1:31लगा, "यह कैसी लकड़ियां हैं? पानी में

1:33भीगी हुई और किसी ने कहा, "यह तो जलेंग भी

1:36नहीं।" यूसुफ यह सुनकर उदास हो गया और

1:39दोपहर हो गई। लेकिन यूसुफ की एक भी लकड़ी

1:42नहीं बिकी। एक-एक करके ग्राहक आते और

1:44लकड़ियां देखकर वापस चले जाते। यूसुफ की

1:47परेशानी बढ़ती जा रही थी। लेकिन वो दिल ही

1:50दिल में अल्लाह से दुआ कर रहा था। वो कहता

1:52कि ऐ अल्लाह तू बेहतर जानता है कि मेरे हक

1:55में क्या होना चाहिए। जब शाम हुई तो यूसुफ

1:58ने सोचा कि अब घर लौट जाना चाहिए। यूसुफ

2:01अपना सामान बांधने लगा कि अचानक उसके पास

2:04एक बूढ़ा आदमी आया। उसका उम्दा लिबास था

2:07और वो यूं मालूम होता था जैसे कोई अमीर

2:10आदमी हो। उस बूढ़े ने यूसुफ के करीब आकर

2:12यूसुफ से पूछा कि यह लकड़ियां गीली क्यों

2:15है? यूसुफ ने सब कुछ सच-सच बताते हुए कहा

2:18कि आज बारिश की वजह से यह लकड़ियां भीग

2:20गई। बूढ़े हकीम ने यह सुना तो खुशी से

2:22कहने लगा कि यह तो बहुत अच्छी बात है। मैं

2:25एक हकीम हूं। जो दवा गीली लकड़ी से बनती

2:28है वो सूखी लकड़ियों से नहीं बनती। बूढ़े

2:31हकीम ने यूसुफ की सारी लकड़ियां खरीद ली

2:33और उसे दुगनी कीमत दी। यूसुफ की खुशी का

2:36ठिकाना नहीं रहा। वह समझ गया कि जो चीज

2:39उसे नुकसान लग रही थी, वही उसके लिए फायदा

2:42बन गई। अल्लाह ताला ने उसके सब्र और उसकी

2:45ईमानदारी का उसे अच्छा बदला दिया था।

2:47यूसुफ खुशी-खुशी घर वापस आ गया तो फातिमा

2:50और उसके बच्चे दरवाजे पर ही उसका इंतजार

2:53कर रहे थे। जब उसने ज्यादा पैसे दिखाए तो

2:55वह सब हैरान हो गए। छोटा बेटा अहमद बोला

2:59अब्बा आज इतने सारे पैसे कहां से आए?

3:02यूसुफ मुस्कुरा कर बोला कि बेटा यह सब

3:05अल्लाह की रहमत है। अगले दिन यूसुफ

3:07लकड़ियां काटने के लिए घर से निकलने लगा

3:09तो उसके दिल में एक ख्याल आया कि अगर वह

3:12अपनी सारी लकड़ियां पानी में भिगो दे तो

3:14क्या उसे दुगनी कीमत मिल सकती है? फिर

3:16उसने अपने आप से कहा कि नहीं यह अल्लाह की

3:19आजमाइश हो सकती है। मुझे अपने आप से धोखा

3:22नहीं करना चाहिए। जंगल में पहुंचकर यूसुफ

3:25ने देखा कि आज बहुत खूबसूरत धूप निकली हुई

3:27है। यूसुफ ने अपनी कुल्हाड़ी तेज की और

3:30लकड़ियां काटने में मशरूफ हो गया। यूसुफ

3:33लकड़ियां काटते-काटते अल्लाह का नाम भी

3:35लेता जाता था। उसके दिमाग में हकीम वाली

3:38बात भी घूम रही थी कि गीली लकड़ियों का

3:40क्या फायदा होता है। दोपहर होते ही यूसुफ

3:44खाना खाने के लिए एक दरख्त के नीचे बैठ

3:46गया। वह अभी खाना खाने के लिए बैठा ही था

3:48कि उसने सुना जंगल में शोर मच रहा है और

3:52कुछ लोग उसकी तरफ भागते हुए आ रहे हैं।

3:54यूसुफ ने उन भागते हुए आदमियों से पूछा कि

3:57क्या बात है? एक आदमी ने कहा जंगल में

4:00डाकू आ गए हैं और वह लोगों का सामान लूट

4:02रहे हैं। यह सुनकर यूसुफ के दिल में डर

4:05पैदा हुआ क्योंकि उसके पास कल वाले ज्यादा

4:08पैसे थे। अगर डाकू उससे वह पैसे छीन लें

4:11तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। लेकिन फिर वह

4:13अपने आप से कहने लगा कि जो कुछ भी होता है

4:16उसमें अल्लाह की हिकमत होती है। अगर वह बच

4:19जाए तो अल्लाह की मेहरबानी। अगर वह छीन

4:21जाए तो इसमें भी अल्लाह की हिकमत। फिर

4:24यूसुफ ने फैसला किया कि वो घर भाग जाए।

4:27यूसुफ भागने के लिए अभी उठा ही था कि उसने

4:29देखा कि एक दरख्त के पीछे एक बूढ़ा आदमी

4:32छुपा हुआ है। वो बहुत घबराया हुआ है।

4:35यूसुफ ने उस बूढ़े आदमी से पूछा कि तुम

4:38कौन हो? बूढ़ा आदमी कहने लगा कि मैं कल

4:41वाला हकीम हूं और मैं डाकुओं से छुप कर

4:43यहां पर बैठा हूं। हकीम ने बताया कि डाकू

4:46उसका सारा सामान लूट चुके हैं जिसमें

4:48कीमती दवाइयां थी और अब वो शहर जाने से डर

4:51रहा है। यूसुफ ने कहा कि आप परेशान ना हो।

4:55मैं आपको महफूज़ रास्ते से शहर पहुंचा

4:57दूंगा। अल्लाह ताला हमें बचाएगा। यूसुफ और

5:00उस बूढ़े हकीम ने जंगल के छुपे हुए

5:03रास्तों में से सफर शुरू किया। यूसुफ अपनी

5:05लकड़ियां छोड़ आया था और उसे कोई फिक्र

5:08नहीं थी क्योंकि वह सोच रहा था कि इंसान

5:11की मदद करना अल्लाह को पसंद है। चलते-चलते

5:14बूढ़े आदमी ने यूसुफ से पूछा कि तुम इतने

5:16नेक क्यों हो? तुम मेरे लिए अपनी लकड़ियां

5:19क्यों छोड़ आए और मेरी मदद क्यों कर रहे

5:21हो? यूसुफ ने कहा कि इंसानों की मदद करना

5:24अल्लाह ताला को पसंद है कि अल्लाह ताला ने

5:27हमें एक दूसरे की मदद करने का हुक्म दिया

5:29है। जब कोई किसी की मदद करता है तो अल्लाह

5:32ताला उसकी मदद करता है। कल आपने मेरी मदद

5:35की और आज मैं आपकी कर रहा हूं। हकीम बहुत

5:38मुतासिर हुआ और कहने लगा कि तुम्हारा ईमान

5:41और तुम्हारा इखलाक देखकर मैं बहुत खुश हुआ

5:44हूं। मुझे बहुत खुशी हुई है। शहर पहुंचकर

5:47बूढ़ा हकीम कहने लगा कि मैं तुम्हें कुछ

5:50इनाम देना चाहता हूं। लेकिन यूसुफ ने कहा

5:53मुझे किसी इनाम की जरूरत नहीं। मैंने

5:55इंसानियत की खिदमत की है। बूढ़े ने इसरार

5:58किया और एक छोटा सा थैला निकाल कर देते

6:00हुए कहा कि इसमें जादुई बीज हैं। इन्हें

6:03ले जाकर अपने घर के आसपास कहीं बो देना।

6:06यह तुम्हारी किस्मत बदल देंगे। यूसुफ घर

6:09पहुंचा तो उसके हाथ में छोटा सा बीजों का

6:11एक थैला था। लेकिन आज के दिन की उसके पास

6:14कोई कमाई नहीं थी। फातिमा ने पूछा कि आज

6:17क्या हुआ? यूसुफ ने आज के दिन का सारा

6:19वाक्या उसे सुना दिया और कहा कि उस बूढ़े

6:22हकीम की मदद करना जरूरी था। फातिमा ने कहा

6:26बहुत अच्छा किया। अल्लाह ताला हमारा रिज़्क

6:28कहीं और से भेज देगा। रात को खाने के वक्त

6:31घर में थोड़ा सा आटा और नमक था। बच्चे

6:34भूखे थे लेकिन शिकायत नहीं कर रहे थे।

6:37यूसुफ ने उन बीजों को देखा और सोचा कि

6:40हकीम ने कहा था यह तुम्हारी किस्मत बदल

6:43देंगे। फिर सोचने लगा कि पहले अल्लाह ताला

6:46से दुआ मांगनी चाहिए। फिर मेहनत करनी

6:48चाहिए। उसने अल्लाह से दुआ की और अगले दिन

6:52घर के पिछवाड़े में थोड़ी सी जगह साफ की

6:54और वह अजीबोगरीब बीज बोने लगा। बीज

6:57बिल्कुल आम लग रहे थे। उनमें कोई खास बात

7:00नजर नहीं आ रही थी। यूसुफ ने बीज लगाने के

7:02बाद उन्हें पानी दिया और अल्लाह से दुआ की

7:05कि अल्लाह पाक अगर इनमें कोई हिकमत है तो

7:08तू बरकत अता फरमा। फिर यूसुफ कुल्हाड़ी

7:11लेकर जंगल वाले रास्ते पर गया। आज वह दूर

7:14निकल गया ताकि डाकुओं से महफूज़ रह सके।

7:17वहां पहुंचकर उसने देखा कि बहुत से नए

7:19दरख्त नजर आ रहे हैं। जिनकी लकड़ियां बहुत

7:22ही अच्छी थी। उसने शुक्र किया और काम शुरू

7:25किया। दोपहर के वक्त जब यूसुफ वापस आया तो

7:28उसने देखा कि जहां उसने बीज बोए थे वहां

7:32छोटे-छोटे पौधे निकल आए हैं। यूसुफ यह

7:34देखकर हैरान रह गया क्योंकि आमतौर पर बीज

7:37उगने में दो-ती दिन लेते हैं। फातिमा भी

7:40यह देखकर बहुत हैरान हुई कि यह तो कमाल हो

7:43गया। यह बीज एक दिन में कैसे उग गए? फिर

7:45यूसुफ ने अपनी लकड़ियां ले जाकर बाजार में

7:48बेच दी। आज की लकड़ियां बहुत अच्छी थी।

7:50इसलिए अच्छी कीमत पर बिक गई और यूसुफ ने

7:53वापसी पर खाने-पीने का कुछ सामान खरीद

7:56लिया। घर पहुंचकर यूसुफ ने देखा तो पौधे

7:59और भी बड़े हो गए थे और उनमें छोटे-छोटे

8:02फूल भी लग गए थे। तीसरे दिन यूसुफ ने देखा

8:05कि पौधों में छोटे-छोटे फल आ गए हैं। यह

8:08फल सुनहरी रंग के थे और बिल्कुल अनोखे लग

8:10रहे थे। यूसुफ ने एक फल तोड़कर जब देखा तो

8:14उसके अंदर से एक मोती जैसी कोई चीज निकली।

8:17यह देखकर यूसुफ के समझ में नहीं आया कि यह

8:19क्या चीज है। फिर उसने फैसला किया कि वह

8:22यह फल लेकर शहर के बड़े बाजार में जाएगा।

8:25वहां जो बड़े ताजर और जोहरी होते हैं वो

8:28बता देंगे कि यह क्या चीज है। फिर उसने

8:31कुछ फल तोड़कर एक झोले में रख लिए। फातिमा

8:34से कहा कि मैं शहर जा रहा हूं। यह फल

8:37बेचने के लिए। यूसुफ ने फिर बाजार पहुंचकर

8:40शहर के सबसे बड़े जहरी को यह फल दिखाए।

8:42जोहरी ने यह देखते ही आंखें फाड़ दी। यह

8:45तो बहुत कीमती हीरे हैं। यह तुम्हें कहां

8:47से मिले? यूसुफ ने बताया कि यह मेरे घर

8:50में पौधों में लगे हैं। जोहरी ने कहा कि

8:53यह तो बहुत अजीब बात है। मैंने ऐसा पहले

8:56कभी नहीं देखा। जोहरी ने यूसुफ के तमाम

8:58हीरे खरीद लिए और उसे इतनी दौलत दी कि

9:01यूसुफ की खुशी की कोई इंतहा ना रही। वापस

9:03आते वक्त यूसुफ के दिल में खुशी और हैरत

9:06थी। उसने समझ लिया कि यह उसके सब्र और

9:09नेकी का सिला है। लेकिन फिर उसके दिल में

9:12एक और फिक्र पैदा हो गई कि यह अचानक से

9:14आने वाली दौलत उसे सीधे राह से ना भटका

9:17दे। जब यूसुफ घर पहुंचा तो उसके हाथ में

9:20बहुत सारी दौलत थी। फातिमा और उसके बच्चे

9:23यह देखकर बहुत हैरान हुए। यूसुफ ने बताया

9:26कि वह फल दरअसल कीमती हीरे थे। लेकिन फिर

9:30उसने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि

9:33यह सब अल्लाह का दिया हुआ है। क्योंकि

9:35दौलत इंसान को मुतकबिर बना देती है। हमें

9:38एहतियात करना चाहिए। अगले दिन यह खबर पूरे

9:41गांव में फैल गई कि यूसुफ लकड़हारा अचानक

9:44अमीर हो गया। लोग उसके घर आने लगे और

9:47तरह-तरह के सवाल पूछने लगे। किसी ने कहा

9:50कि इसे खजाना मिला है। किसी ने कहा कि

9:53इसने चोरी की है। लेकिन यूसुफ ने सबको

9:56सच-सच बता दिया। लेकिन लोग यकीन नहीं कर

9:59रहे थे। गांव का जमींदार मंसूर भी यूसुफ

10:01के घर आया और हसद भरी निगाहों से युसुफ को

10:04देखने लगा और यूसुफ से कहने लगा कि यूसुफ

10:07तुमने इतना सारा पैसा कहां से पाया है?

10:10जरूर तुमने कोई गलत काम किया है। लेकिन

10:12यूसुफ ने दिल की सफाई से कहा कि यह सब

10:15अल्लाह का दिया हुआ है। लेकिन मंसूर को

10:18यकीन नहीं आया और कहने लगा कि अगर यह पौधे

10:21वाकई हीरे देते हैं तो मुझे भी कुछ बीज

10:24दो। यूसुफ ने कहा कि मेरे पास बस वही बीज

10:27थे जो हकीम ने दिए थे। यह सुनकर मंसूर

10:30गुस्से से बोला कि तुम झूठ बोल रहे हो।

10:32तुम सिर्फ खुद अमीर होना चाहते हो। यूसुफ

10:35को यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि लोग उसकी बात

10:38पर यकीन नहीं कर रहे। रात को यूसुफ जब

10:40नमाज पढ़ के फारग हुआ तो उसने घर के बाहर

10:43शोर सुना। कुछ लोग चीख रहे थे। आग लग गई

10:46है। यूसुफ ने घर से बाहर निकल कर देखा तो

10:49कुछ घरों में आग लगी हुई थी और हवा तेज

10:51होने की वजह से आग तेजी से फैलती हुई जा

10:54रही है। लोग अपना सामान बचाने में मशरूफ

10:57थे। यह देखकर यूसुफ ने फैसला किया कि वह

11:00लोगों की मदद करेगा। यूसुफ ने अपने पैसों

11:02से पानी के लिए बड़े बर्तन मंगवाए। जिन

11:05लोगों के घर जल चुके थे। यूसुफ ने उन्हें

11:08अपने घर में ठहराया और फातिमा ने उनके लिए

11:10खाना पकाया। आग बुझने के बाद यूसुफ ने

11:13देखा कि बहुत से लोगों के घर जल चुके थे।

11:16उन्हें नए घरों के लिए पैसों की जरूरत थी।

11:19यूसुफ ने बगैर कुछ सोचे समझे अपने हीरों

11:22से मिले गए पैसे सब के सब उनमें बांट दिए।

11:25मंसूर सरदार भी वहां पर मौजूद था और वह

11:27यूसुफ की सखावत देखकर शर्मिंदा हो गया और

11:30फिर यूसुफ से कहने लगा कि मैंने तुम पर

11:33गलत इल्जाम लगाया मुझे माफ कर दो। यूसुफ

11:36ने कहा कोई बात नहीं। अल्लाह ताला हम सबको

11:39माफ करे। मंसूर ने पूछा कि तुमने अपना

11:43सारा पैसा लोगों में क्यों बांट दिया?

11:45यूसुफ ने कहा कि जब अल्लाह देता है तो

11:48बेहिसब देता है। हमें भी लोगों की मदद

11:51करनी चाहिए। अगले दिन यूसुफ ने देखा कि

11:54उसके वह पौधे मर चुके हैं जहां पहले फल

11:56लगते थे। अब वहां कुछ नहीं था। फातिमा ने

12:00पूछा क्या आपको अफसोस है? यूसुफ कहने लगा

12:03बिल्कुल नहीं। अल्लाह ने मुझे यह दौलत

12:06इसलिए दी थी ताकि मैं लोगों की मदद कर

12:08सकूं। मकसद पूरा हो गया तो यह खत्म हो गए।

12:11अब यूसुफ फिर से वही गरीब लकड़हारा था।

12:15लेकिन उसके दिल में एक अजीब सा सुकून था।

12:18पूरे गांव के लोग उसे इज्जत की नजर से

12:20देखते थे और गांव के सारे बच्चे उसके पास

12:23आकर कहते कि चाचा तुमने हमारी बहुत मदद की

12:26है। यूसुफ समझ गया था कि असल दौलत लोगों

12:30के दिलों में मोहब्बत और अल्लाह की रजा

12:32है। फिर कई महीने गुजर गए और यूसुफ अपनी

12:35पुरानी जिंदगी में वापस आ गया। यूसुफ जंगल

12:38में जाता और लकड़ियां काट कर ले आता और अब

12:40गांव के सारे लोग उसकी बहुत इज्जत करते

12:43थे। जब भी कोई मुश्किल में होता तो वह

12:46यूसुफ से मदद मांगता और यूसुफ खुशी से

12:48उसकी मदद करता था। एक दिन यूसुफ जंगल से

12:51लकड़ियां काटकर वापस आ रहा था तो उसने

12:53किसी की आवाज सुनी। जब उसने आवाज की तरफ

12:56जाकर देखा तो एक कुएं में एक शख्स गिरा

12:59हुआ था। उसकी आवाज बहुत डरी हुई लग रही

13:02थी। यूसुफ ने अपनी लकड़ियों को एक तरफ रखा

13:04और कुएं के पास गया। यूसुफ ने कुएं में

13:07देखा कि एक नौजवान कुएं में डूब रहा था।

13:10कुआं बहुत गहरा था और उसमें उतरना खतरनाक

13:14था। यूसुफ ने अपनी रस्सी निकाली और बिना

13:16कुछ सोचे समझे कुएं में उतर गया ताकि उस

13:19नौजवान लड़के को बचा सके। कुएं में पानी

13:22बहुत ठंडा था। यूसुफ ने उसे सहारा दिया और

13:25उसकी जान बचाने की कोशिश की। लड़का बहुत

13:28कमजोर हो चुका था और उसका सांस उखड़ रहा

13:30था। यूसुफ ने पूरी ताकत लगाई और अल्लाह से

13:34दुआ मांगी और फिर बड़ी मुश्किल से उस

13:36लड़के को लेकर कुएं से बाहर निकल आया।

13:38बाहर निकलकर यूसुफ ने लड़के की देखभाल की

13:41और उसे होश में लाया। लड़का खांसा। पानी

13:44बाहर निकाला और फिर आंखें खोली। उसने

13:47यूसुफ का शुक्रिया अदा किया और कहा आपने

13:50मेरी जान बचाई है। मेरा नाम अली है और मैं

13:54दूसरे गांव से आया था। मैं रास्ता भटक कर

13:56यहां आ गया और कुएं में गिर गया। फिर

13:58यूसुफ उस लड़के को अपने घर ले गया और

14:01फातिमा से कहा कि वह इसकी देखभाल करें। उस

14:04लड़के के कपड़े गीले थे और वह बुखार में

14:06था। फिर कई दिन तक उस लड़के का यूसुफ के

14:09घर में इलाज चला और यूसुफ अपने पैसों से

14:12उस लड़के के लिए दवा खरीदता रहा और उसे

14:15बेहतरीन खाना खिलाता रहा। जब अली सेहतमंद

14:17हो गया तो उसने यूसुफ का शुक्रिया अदा

14:20किया और कहने लगा कि मैं आपका एहसान

14:22जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। लेकिन पहले मैं

14:25आपको सच बताना चाहता हूं। मैं कोई आम

14:28लड़का नहीं हूं बल्कि मैं बादशाह का बेटा

14:30हूं। यूसुफ यह सुनकर हैरान हो गया कि उसने

14:33किसी शहजादे की जान बचाई है। फिर वह कहने

14:36लगा कि अगर आप मेरी जान ना बचाते तो मैं

14:39मर जाता। अब मैं आपको इनाम देना चाहता

14:42हूं। लेकिन यूसुफ ने कहा मुझे किसी इनाम

14:45की जरूरत नहीं। मैंने इंसानियत के नाते

14:47आपकी मदद की है। किसी दौलत के लालच में

14:50नहीं। शहजादे ने इसरार किया और कहा कि

14:53मेरे अब्बा बादशाह सलामत आपसे मिलना चाहते

14:56हैं। आप मेरे साथ दरबार चलें। यूसुफ ने

14:59कहा कि मैं एक सादा आदमी हूं। मैं बादशाह

15:02से क्या मिलूंगा? अली ने कहा कि आप जैसे

15:05नेक लोगों से मिलना भी बादशाहों के लिए

15:07इज्जत की बात है। आखिरकार यूसुफ राजी हो

15:10गया। अगले दिन महल से उसके लिए घोड़ों की

15:13सवारी आई। यूसुफ और अली उन पर सवार होकर

15:16महल की तरफ चल पड़े। रास्ते में अली ने

15:18बताया कि मेरे वालिद साहब बादशाह बहुत नेक

15:22आदमी हैं। यूसुफ के दिल में खुशी भी थी और

15:25खौफ भी। उसे लग रहा था कि अल्लाह ताला

15:28उसकी जिंदगी में कोई नया मोड़ लाने वाला

15:30है। महल पहुंचकर यूसुफ ने देखा कि बादशाह

15:33का महल सोने चांदी से भरा हुआ है। लेकिन

15:37उसका दिल बिल्कुल भी लालची नहीं था। अली

15:39ने बादशाह को यूसुफ का तारुफ करवाया।

15:42बादशाह ने कहा कि तुमने मेरे बेटे की जान

15:45बचाई है। तुमने हम पर बहुत बड़ा एहसान

15:48किया है। बताओ तुम्हें क्या चाहिए? सोना,

15:51जमीन या मेरे दरबार में कोई बड़ा ओहदा।

15:54यूसुफ ने इत्मीनान भरे लहजे में कहा कि

15:57बादशाह सलामत मैंने यह सब अल्लाह की रजा

16:00के लिए किया। किसी इनाम के लालच में नहीं।

16:02बादशाह यूसुफ की बातों से बहुत मुतासिर

16:05हुआ। बादशाह ने कहा कि ऐसे नेक लोग बहुत

16:08कम होते हैं। लेकिन मैं तुम्हें खाली हाथ

16:10नहीं जाने दूंगा। फिर यूसुफ ने कहा कि अगर

16:13आप कुछ करना ही चाहते हैं तो मेरे गांव

16:16में एक पानी का कुआं खद दीजिए। वहां के

16:19लोग पानी के लिए बहुत परेशान रहते हैं।

16:22बादशाह ने यह सुनकर फौरन हुक्म दिया कि ना

16:25सिर्फ एक बल्कि तीन-तीन पानी के कुएं

16:27खदवाए जाएं और साथ ही मस्जिद और बच्चों के

16:30लिए मदरसा भी बनवाया जाए। यूसुफ की आंखों

16:33में खुशी के आंसू आ गए और साथ ही बादशाह

16:36ने एक छोटा सा संदूक यूसुफ को दिया और कहा

16:39इसे घर जाकर खोलना। यूसुफ ने घर जाकर उसे

16:42खोला। संदूक में कुछ दौलत और एक खत था। खत

16:46पर लिखा था कि यह तुम्हारी जरूरत के लिए

16:49है। अगले दिन दरवाजे पर दस्तख हुई। यूसुफ

16:51ने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर वही बूढ़ा

16:54हकीम था जिसने उसे जादुई बीज दिए थे। वो

16:58कहने लगा यूसुफ तुम हर इम्तिहान में

17:00कामयाब हुए। मैंने पहले तुम्हें दौलत देकर

17:03आजमाया और फिर खतरे में डालकर तुमने ना

17:06खुदग्रजी की और ना लालच किया। अब अल्लाह

17:09तुम्हें हमेशा की बरकत देगा। इतना कहकर

17:12हकीम गायब हो गया। उस दिन के बाद यूसुफ की

17:15हर मेहनत में बरकत होती और गांव के लोग

17:18उससे और भी ज्यादा मोहब्बत करने लगे और जब

17:21भी उससे कोई कामयाबी का सबब पूछता तो वह

17:23कहता सिर्फ अल्लाह पर भरोसा रखो और सबर

17:27करो और लोगों की मदद करते रहो। अल्लाह

17:30अपने बंदों को कभी अकेला नहीं छोड़ता।

17:32प्यारे दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि यह

17:34वीडियो आपको पसंद आई होगी। अगर वीडियो

17:37अच्छी लगी हो, तो कमेंट्स में अपनी राय का

17:38इज़हार जरूर कीजिएगा। हमारे चैनल को

17:41सब्सक्राइब कर दीजिएगा। वीडियो देखने का

17:43बहुत-बहुत शुक्रिया।

17:45[संगीत]

17:57[प्रशंसा]

17:58[संगीत]

Recently added transcripts

Browse the whole transcript library

This transcript was generated from the captions YouTube publishes for this video. Get the transcript of any YouTube video atfreeyoutubetranscribe.com, free, unlimited, no sign-up.