Full transcript
0:01ठीक है बेटा [संगीत]
0:06सीता
0:09क्या आपने फिल्म हनुमान अंश के बारे में
0:11सुना है जी हां वही फिल्म जो संत नीम
0:14करोरी बाबा के जीवन पर आधारित है। फिल्म
0:17बॉक्स ऑफिस पर जिस तरीके से तूफान मचा रही
0:21है, बवाल मचा रही है, उसने सभी फिल्म
0:24समीक्षों की हवायां उड़ा दी है। जिस फिल्म
0:27पर कभी फ्लॉप का ठप्पा लगने ही वाला था,
0:30अचानक न जाने ऐसा क्या हुआ कि फिल्म ने
0:33ऐसी रफ्तार भरी कि कमाई के सारे रिकॉर्ड
0:36तोड़ते हुए टॉक्सिक जैसी फिल्म को भी
0:39पसीने ला दिए। फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त
0:43को [संगीत] सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
0:45बॉक्स ऑफिस पर इसने बहुत धीमी शुरुआत की।
0:48पहले हफ्ते में जहां इसकी शुरुआत बेहद
0:51सुस्त रही तो दूसरे हफ्ते में यह बॉक्स
0:54ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर मानी जा रही
0:57थी। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इसके
1:00बाद ऐसी रफ्तार भरी कि सभी को चौंका दिया।
1:04फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ₹1 लाख से
1:07शुरुआत की थी। पहले हफ्ते में इस फिल्म की
1:10कमाई करीब ₹1 करोड़ के करीब रही। दूसरे
1:13हफ्ते में यह कमाई घट गई और हालत पहुंच गई
1:17सिर्फ ₹40 लाख तक। फिर तीसरे हफ्ते की
1:20बारी आई जिसमें अचानक से बड़ा बदलाव हुआ।
1:24तीसरे हफ्ते में इसने ₹1 करोड़ 40 लाख का
1:28कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया और चौथे
1:31रविवार को तो फिल्म ने छत पर फाड़ कमाई की
1:34और तकरीबन 13 करोड़ कमा लिए। बीते कलेक्शन
1:39की अगर हम बात कर लें तो तकरीबन ₹5 करोड़
1:42तो हाल फिलहाल में भी फिल्म ने कलेक्शन
1:44किया है। वहीं फिल्म का अगर अभी तक का कुल
1:47कलेक्शन हमें तो वह तकरीबन ₹46 करोड़ से
1:51पार जा चुका है। वहीं बड़ी बात यह है कि
1:54फिल्म हनुमान अंश का जो बजट है वह सिर्फ ₹
1:57करोड़ बताया जा रहा है। इसकी भारत में कुल
2:00ग्रॉस कलेक्शन अब 53 करोड़ 43 लाख तक
2:04पहुंच चुकी है। जबकि भारत में कुल इसका
2:06नेट कलेक्शन 45.28
2:09लाख तक पहुंच चुका है। इस तरह से फिल्म ने
2:12बजट को कई गुना ज्यादा अपना कलेक्शन अभी
2:16तक किया है और अब इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर
2:19बताया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि यह
2:22फिल्म जिस तरीके से इस वक्त तूफान मचा रही
2:25है, वहीं इसमें कोई बहुत बड़ी स्टार कास्ट
2:28नहीं थी। बिना किसी बड़े चेहरे के फिल्म
2:30दर्शकों के बीच में अपनी पहचान बनाने में
2:33कामयाब रही है। दरअसल इस फिल्म के अंदर
2:35विशाल चतुर्वेदी ने इसका निर्देशन किया
2:38है। महाराज जी के किरदार में अभिनेता
2:41शोभिनाव सत्य नजर आए हैं। इसके अलावा
2:44फिल्म में विहान शेज, चंदन के आनंद,
2:47पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन
2:50पांडे, भगवान दास पटेल और [संगीत] राजीव
2:52मिश्रा जैसे कलाकार हैं। वहीं संत
2:54नीमकरोरी बाबा का अभिनय करने वाले शोभिनव
2:58सत्य ने बताया कि उन्होंने अब तक
3:00असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ही काम
3:02किया है। यह फिल्म अभिनेता के तौर पर उनकी
3:05पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि महान संत
3:08नीम करोरी बाबा का किरदार निभाना उनके लिए
3:11कोई सामान्य अभिनय या फिर उसका अनुभव नहीं
3:14रहा। उन्होंने बताया कि इस भूमिका को
3:16निभाने के लिए केवल अभिनय की जरूरत नहीं
3:19थी बल्कि हनुमान जी की कृपा और बाबा के
3:21आशीर्वाद की भी आवश्यकता थी। उन्होंने
3:23बताया कि वह हनुमान जी के परम भक्त हैं और
3:26नीम करोरी बाबा के भी भक्त हैं। बाबा की
3:28प्रेरणा से ही वह इस किरदार को पूरी
3:30श्रद्धा के साथ निभा पाए। व फिल्म का कुल
3:33बजट जहां 2 करोड़ से भी कम बताया जा रहा
3:35है तो डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने एक
3:37इंटरव्यू में इस बात का दावा किया कि
3:39फिल्म के पूरी होने के बाद प्रमोशन तक का
3:42भी पैसा फिल्म के क्रू के पास नहीं बचा
3:45था। बिना किसी बज़ के फिल्म को रिलीज़ कर
3:47दिया गया। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड
3:49एनालिस्ट तरुण आदर्श के मुताबिक शुरुआत
3:52में फिल्म ज्यादा लोगों तक पहुंच भी नहीं
3:54पाई। लेकिन जो लोग फिल्म देखने गए
3:56उन्होंने दूसरों से इसकी जो तारीफ की सोशल
3:59मीडिया पर लोगों ने जो रिव्यू और अपने
4:01अनुभव साझा किए क्लिप शेयर किए इससे बज इस
4:05तरीके से बना कि फिल्म को देखने के लिए
4:08दर्शकों की बाढ़ आ गई। जो तस्वीरें सामने
4:11आ रही हैं अलग-अलग जगहों से कुछ अलग-अलग
4:13सिनेमा हॉल से वहां पर दर्शक फिल्म के
4:16दौरान हाथ जोड़े नजर आते हैं। हालत यह है
4:19कि कई दर्शक तो इस फिल्म को देखकर भाव
4:21विभोर हो उठते हैं। कई दर्शक नीमकरोरी
4:24बाबा के किरदार को देखकर रोने लगते हैं।
4:27इस तरीके की तस्वीरों से सोशल मीडिया इस
4:29वक्त भरा हुआ है। जैसे-जैसे दर्शक बढ़े,
4:32स्क्रीनंस की संख्या भी बढ़ती गई, कमाई भी
4:35फिल्म की लगातार बढ़ी। वहीं आपको बताएं कि
4:38रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म के सिर्फ
4:40355 शो ही दिखाए जा रहे थे। दूसरे हफ्ते
4:43की शुरुआत में तो सिर्फ 29 शो ही दिखाए गए
4:46लेकिन तीसरे हफ्ते से कमाल होना शुरू हो
4:49गया और फिल्म देश भर की 5363
4:52स्क्रीनंस पर पहुंच गई। 5 दिन पहले आई
4:55फिल्म टॉक्सिक को भी पसीने आ गए जिसके
4:5824,000 से शो घटाने पड़े और उनकी संख्या
5:0216,000 तक पहुंच गई। वहीं हनुमान अंश
5:05फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी भी जबरदस्त
5:08उत्साह देखने को मिल रहा है। क्या आपने
5:10फिल्म हनुमान अंश देखी है? अगर हां, आपको
5:13कैसी लगी यह फिल्म हमें कमेंट बॉक्स में
5:15जाकर जरूर बताएं।
5:16इसी प्रकार की वीडियोस देखने के लिए हमें
5:18सब्सक्राइब [संगीत] करना ना भूलें और
5:20एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के
5:23लिए डाउनलोड करें माय ज्योतिष ऐप। [संगीत]