Free YouTube Transcribe

Video transcript

₹80 में 80g Protein wali Veg Diet for Fat loss | Fit Tuber Hindi

Fit Tuber Hindi · 3,104 words · 15 min read

Want to search this transcript, jump the video from any line, or download it as TXT, SRT, or VTT?

Open in the transcript tool

Full transcript

0:00दोस्तों, अगर आप चाहते हो कि आपकी बॉडी

0:02में फैट परसेंटेज कम हो जाए और मसल मास

0:04इनक्रीस हो, तो आज की यह वीडियो जरूर

0:07देखना क्योंकि आज मैं आपसे शेयर करूंगा

0:09पूरे दिन का प्रोटीन रिच वेजिटेरियन डाइट

0:12प्लान। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर में घर पे

0:14आम चीजों से कैसे 100 ग्राम तक प्रोटीन ले

0:17सकें जिससे हमारी बॉडी की एक्सेस चर्बी कम

0:20हो, इस पे डिटेल में बात करेंगे। इनफैक्ट

0:22₹80 में 80 ग्राम प्रोटीन का ऑप्शन भी

0:25शेयर करूंगा। इस फील प्लान को बनाते हुए

0:27मैंने मॉडर्न साइंस के साथ-साथ आयुर्वेदिक

0:30प्रिंसिपल्स का भी यूज किया है। जिससे यह

0:32प्रोटीन आपकी बॉडी में इजीली डाइजेस्ट भी

0:34होगा। आओ तो फिर बिना किसी देरी के शुरू

0:37करते हैं।

0:40हेलो फ्रेंड्स, वेलकम टू फिट ट्यूबर

0:42हिंदी। दोस्तों, प्रोटीन एक इंपॉर्टेंट

0:44मैो न्यूट्रिएंट है। ना सिर्फ मसल

0:46बिल्डिंग के लिए बल्कि फैट लॉस के लिए भी।

0:48जब आप डाइट में प्रोटीन बढ़ाते हो तो आपकी

0:51बॉडी का मेटाबॉलिज्म इनक्रीस हो जाता है

0:53जिससे एक्स्ट्रा फैट कम होने में हेल्प

0:55मिलती है। कार्ब्स और फैट्स के कंपैरिजन

0:57में प्रोटीन सबसे फिलिंग मैोनट्रिएंट है।

1:00क्योंकि एक तो प्रोटीन खाने से बॉडी में

1:02ऐसे हॉर्मोंस प्रोड्यूस होते हैं जो आपको

1:04भूख नहीं लगने देते। दूसरा प्रोटीन को

1:06पचाने में बॉडी की ज्यादा एनर्जी लगती है।

1:09जिससे पेट लंबे समय तक भराभरा महसूस होता

1:12है। इसका फायदा यह होता है कि आप इधर-उधर

1:14की फालतू मंचिंग से बच जाते हो। आपके बाल,

1:17स्किन और नेल्स तीनों प्रोटीन से बनते

1:20हैं। डाइट में प्रोटीन एडिक्वेट हो तो

1:22स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत रहते

1:25हैं। प्रोटीन बोन डेंसिटी को भी इंप्रूव

1:27करता है जिससे हड्डियां लंबे समय तक

1:29स्ट्रांग रहती हैं। साइंटिफिकली प्रोटीन

1:31डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी

1:33हेल्पफुल माना गया है। दोस्तों, प्रोटीन

1:35इंपॉर्टेंट है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं

1:37कि सब कुछ छोड़ के बस प्रोटीन के पीछे पड़

1:40जाओ। हर बंदे की एक्टिविटी लेवल के हिसाब

1:42से रिक्वायरमेंट डिफरेंट होती है और इसके

1:44बारे में डिटेल में मैंने इस वीडियो में

1:46बात की हुई है। बाकी खास बात यह है कि अगर

1:49आप ओवरवेट हो समझो आपका वेट 90 किलो है

1:52लेकिन होना 75 किलो चाहिए तो उस केस में

1:55आपको प्रोटीन 75 किलो के हिसाब से लेना

1:57है। 90 किलो के हिसाब से नहीं। क्योंकि

2:00प्रोटीन मसल को चाहिए चर्बी को नहीं। फिर

2:02भी वेजिटेरियन होते हुए कैसे घर में मौजूद

2:05आम चीजों से अपनी प्रोटीन रिक्वायरमेंट

2:07फुलफिल करें जिससे फैट लॉस में मदद हो और

2:10मसल बिल्ड हो इसी पे इस वीडियो में बात

2:12करेंगे। शुरुआत करते हैं ब्रेकफास्ट से।

2:15दोस्तों फैट लॉस के लिए बहुत आइडियल रहेगा

2:17अगर ब्रेकफास्ट में आप यह पनीर वेजिटेबल

2:20बॉल खाओ। इसके लिए आपने 100 ग्राम पनीर

2:22लेना है और साथ में शिमला मिर्च, गाजर,

2:24बींस, प्याज, टमाटर जो भी आपको सब्जियां

2:27पसंद हो वो सीजन के हिसाब से डाल लो।

2:29सब्जियों को आप थोड़े से तेल में सटे कर

2:31लो और फिर थोड़ा पानी डाल के पका लो। आखिर

2:34में 100 ग्र. पनीर डाल दो। 10 मिनट में बन

2:36जाएगी। इससे आपको मिलेगा 25 ग्राम

2:38प्रोटीन। लेकिन खास बात नेट का सिर्फ 15

2:41ग्राम मिलेंगे। कैलोरीज सिर्फ 367।

2:44दोस्तों पनीर में स्पेशल कैसीन प्रोटीन

2:46होता है जो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है

2:48जिसे दोपहर तक आप फुल फील करेंगे।

2:51आयुर्वेद के हिसाब से भी फैट लॉस के लिए

2:53पनीर ब्रेकफास्ट और लंच में खाना बेस्ट

2:55है। भाई लेकिन फिर भी साथ में कुछ तो रोटी

2:58टाइप होना चाहिए। देखो वैसे तो पनीर और

3:00सब्जियों में भी कार्ब्स हैं। लेकिन फिर

3:02भी अगर आप कुछ ऐड करना चाहते हो तो साथ

3:04में एक चीला बना लो। फिर चाहे वो आप बेसन

3:07का बनाओ, हरी मूंग दाल का या फिर पीली

3:09मूंग दाल का। इससे कार्ब्स भी बढ़ेंगे और

3:11प्रोटीन भी बढ़के 37 ग्राम हो जाएगा।

3:13बल्कि चीले के बैटर में भी आप वैरायटी के

3:16लिए कभी थोड़े से पालक के पत्ते डाल सकते

3:18हो। कभी कड़ी पत्ते या कभी मेथी और कुछ

3:21नहीं तो बेसन का चीला बनाते हुए अजवाइन

3:23जरूर डाल लेना। आयुर्वेद के हिसाब से बेसन

3:25में अगर अजवाइन डाल दें तो उसके

3:27न्यूट्रिएंट्स बेटर डाइजेस्ट होते हैं।

3:29बात वही है प्रोटीन अपनी जगह है लेकिन

3:32सीजनल वेजिटेबल्स और डाइजेस्टिव स्पाइसेस

3:34ना सिर्फ गट के लिए बल्कि

3:35माइक्रोोनट्रिएंट्स के लिए भी बहुतेंट है।

3:38भाई चीले तो ठीक है लेकिन फिर भी कोई रोटी

3:40टाइप ऑप्शन बताओ। एक और ऑप्शन है 25 ग्राम

3:43भुनी हुई अलसी का पाउडर, 25 ग्राम ही आटा

3:46और 50 ग्राम के आसपास कसी हुई लौकी। इन

3:49तीनों से आटा गूंदो। आटे में पानी अलग से

3:51नहीं डालना लौकी खुद ही अपना पानी

3:53छोड़ेगी। सुनने में भले ही मुश्किल लग रहा

3:55होगा लेकिन मेरे घर बनती है। कोई दिक्कत

3:58नहीं आएगी आपको। इतने से दो छोटी-छोटियां

4:00रोटियां बन जाएंगी। बल्कि अलसी की वजह से

4:03यह एक रोटी ही पेट भरने वाली होती है।

4:05दोस्तों, यह एक फैट लॉस फ्रेंडली रोटी ही

4:08नहीं बल्कि यह डायबिटिक लोगों के लिए भी

4:10कमाल की रोटी है। अलसी में ओमेगा थ्री

4:12फैटी एसिड्स के साथ-साथ फाइबर भी खूब होता

4:14है। कितनी बार ऐसे लोग मिलते हैं कि भाई

4:17प्रोटीन ज्यादा लिया डाइट में तो

4:18कॉन्स्टिपेशन होगी। इसलिए प्रोटीन इनक्रीस

4:21करते हुए फाइबर और पानी यह दो चीजें बढ़ा

4:23के चलना। लौकी की जगह आप और सब्जियां भी

4:26ट्राई कर सकते हैं। इस रोटी को अगर इसी

4:28पनीर की सब्जी के साथ खाओगे तो आपको

4:30मिलेगा 33 ग्राम प्रोटीन, 32 ग्राम नेट

4:33कार्ब्स और 34 ग्राम हेल्दी फैट्स। और अगर

4:36आप सोच रहे हो कि इस रोटी का टेस्ट खराब

4:38है तो बिल्कुल नहीं।

4:42तो देखो इसमें पहली बात लौकी का तो कोई

4:44टेस्ट ही नहीं आ रहा। टेस्ट अलसी का आ रहा

4:46है। अलसी जैसे नटी टेस्ट होता है तो वो

4:48आटे के साथ बढ़िया ही लग रहा है। भाई कोई

4:50बिल्कुल सस्ता सा ऑप्शन नहीं है जिससे

4:52प्रोटीन भी मिल जाए। एक ऑप्शन है जिससे

4:54आपको 26 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा सिर्फ

4:57₹20 में। मेरे घर यह अक्सर ही बनता है। यह

5:00है 100% मूंग दाल की इडली सांभर के साथ।

5:0370 ग्राम हरी मूंग दाल लो। देखो जब भी मैं

5:06ग्राम की बात कर रहा हूं, मैं ड्राई वेट

5:08की बात कर रहा हूं। उसके लिए आपके पास इस

5:10तरह के मेजरिंग कप्स और यह वेइंग स्केल

5:12रहे तो बहुत इजी रहेगा। फिटबर बेस्ट पे

5:14लिंक किया हुआ है। देखो जब भी मैं दाल

5:16बनाता हूं तो हाफ कप दाल लेता हूं और हाफ

5:19कप का वेट 119 ग्राम के आसपास आ रहा है।

5:22आपने 70 ग्राम लेनी है। रात को इसे धोके

5:25थोड़े से पानी में भिगो दो और सुबह थोड़ा

5:27नमक, हरी मिर्च और अदरक वगैरह डाल के इसको

5:29मिक्सी कर लो। फिर बेकिंग सोडा, नींबू से

5:32इंस्टेंटली फर्मेंट करके इडली बना लो।

5:34बहुत सही इडली बनती है। ट्राई करना आप। 70

5:37ग्राम दाल से तीन-चार इडलियां बन जाएंगी।

5:39अब इस इडली को आप दो तरीके से खा सकते हो।

5:41एक तो सांभर के साथ। सांभर में 30 ग्राम

5:44अरहर की दाल इस्तेमाल करना और साथ में

5:46गाजर, लौकी जैसी खूब सब्जियां भी डालना।

5:51हम

5:53बहुत टेस्टी लगती है। ट्राई करना जरूर। इस

5:55मील में आपको मिलेगा लगभग 26 ग्राम

5:58प्रोटीन और यह मील सिर्फ ₹20 की पड़ेगी।

6:0018 ग्राम फाइबर है। सोचो इस मील में। भाई

6:03लेकिन मूंग दाल की इडली और अरहर दाल का

6:05सांभर यह तो इनकंप्लीट प्रोटीन ही रह गया।

6:08सांभर बनाते हुए तड़के में एक चम्मच सफेद

6:11तिल का डाल देना। तिल से 1 ग्राम प्रोटीन

6:13भी बढ़ेगा और इसमें मिथ्योनाइन नाम का

6:15अमीनो एसिड भरपूर होता है जो नाइन

6:17एसेंशियल अमीनो एसिड्स की प्रोफाइल को

6:19कंप्लीट कर देगा। बाकी यह कंप्लीट

6:21इनकंप्लीट प्रोटीन पूरे दिन की प्रोफाइल

6:24के हिसाब से देखे जाते हैं। दोस्तों, यही

6:26कुछ पैतरे हैं जिनको यूज करके कंपनियां

6:28अपना प्रोटीन पाउडर आपके घरों में घुसाने

6:30की कोशिश करती हैं। खैर, दूसरा तरीका है

6:33दही के साथ। तीन इडलियों पे 200 ग्राम दही

6:36और एक मुट्ठी पीनट्स डालना। यह दही भल्ले

6:39का हेल्दीियर वर्जन है। पीनट्स वो पापड़ी

6:41वाला क्रंच देंगे। इसमें आपको मिलेगा 30

6:44ग्राम प्रोटीन सिर्फ ₹30 में। भाई सोया

6:46चंक्स भी तो सस्ते होते हैं। नो डाउट सोया

6:49चंक्स सबसे सस्ते हैं। सोया चंक्स की एक

6:51सर्विंग में ही 26 ग्राम प्रोटीन भी होता

6:53है। लेकिन फिर भी ना तो मैं सोयाबीन खाता

6:55हूं और ना ही आपको भी रेकमेंड करूंगा। वो

6:58इसलिए क्योंकि सोयाबीन एक ऐसी चीज है जो

7:00भारत, अमेरिका और यूरोप के कई देशों में

7:02एनिमल फीड की तरह इस्तेमाल होती है। इस

7:05वजह से इसकी फसल को बढ़ाने के लिए इसे

7:07बड़े स्तर पर जेनेटिकली मॉडिफाई किया गया

7:09है। राजीव दीक्षित जी ने भी सोया और सोया

7:12प्रोडक्ट्स का इसी बात की वजह से मना किया

7:14था। बाकी फिर भी अगर आप खाना चाहो तो यह

7:16आपकी चॉइस है। बाकी अब चलते हैं अपनी

7:19नेक्स्ट मील लंच पे। दोस्तों, कुदरत ने

7:21वेजिटेरियन फूड्स में तीनों चीजें एक साथ

7:23ही दे दी। जैसे काबुली चना देख लो। उसमें

7:26कॉम्प्लेक्स कार्ब्स तो है ही साथ में

7:28प्रोटीन भी है और फाइबर भी। इसलिए बॉडी से

7:31फैट कट हो, मसल बिल्ड हो उसके लिए हम लंच

7:34में खाएंगे काबुली चना की चाट। इसके लिए

7:36आपने लेने हैं 100 ग्राम काबुली चना। इसको

7:39रात भर भिगो दो और सुबह कुकर में थोड़े

7:42ज्यादा पानी के साथ डालो जीरा, हींग, नमक,

7:45हल्दी, काली मिर्च, हरी मिर्च, अदरक,

7:47तेजपत्ता और कुछ साबुत गरम मसाले।

7:50दोस्तों, यह वह चीजें हैं जो ना सिर्फ

7:52फ्लेवर देती हैं बल्कि बॉडी में

7:53थर्मोजेनेसिस भी करती हैं जिससे चर्बी कम

7:56करने में मदद मिलती है। चने जब उबल जाए,

7:58तो उनको अलग निकाल लो और बचे पानी को कटी

8:01हुई सब्जियों में डाल दो ताकि उसकी स्टीम

8:03से वह भी थोड़ी पक जाएं। सब्जियों को चॉप

8:06करने के लिए आप इस तरह का चॉपर रख सकते

8:08हो। बड़ा काम आता है यह। बस फिर एक बाउल

8:11में बॉयल्ड चने, सब्जियां, थोड़ा सा वही

8:13पानी और 100 ग्राम दही अच्छे से मिला लो।

8:16इस मील से आपको मिलेगा 26 ग्राम प्रोटीन,

8:1822 ग्राम फाइबर और फैट सिर्फ 9 ग्राम।

8:21कैलोरीज 474 और पूरा मील ₹29 में। बाकी जो

8:24बचा पानी है उसको फेंकना नहीं। उसे साथ

8:27में पियो। यह गर्म लिक्विड ना सिर्फ इस

8:29मील को और भी फिलिंग बनाएगा बल्कि छोले

8:32गैस ना करे इसका भी ध्यान रखेगा। इस मील

8:34को आप कभी काले चने से, कभी राजमा से, कभी

8:37लोबिया से, कभी साबुत मसूर तो कभी सफेद

8:40मटर से भी बना सकते हैं। कैलोरी वाइज

8:42ज्यादा फर्क नहीं। प्रोटीन साबुत मसूर में

8:45सबसे ज्यादा मिलेगा। फाइबर राजमा में

8:47प्राइस वाइज सफेद मटर वाला सबसे सस्ता है।

8:52हम

8:54बाकी टेस्ट वाइज सफेद चने का मुकाबला

8:57नहीं। भाई और सस्ता नहीं है कुछ। हो सकता

9:00है 100 से 120 ग्राम चने को बॉईल करके

9:03उसमें प्याज, टमाटर, खीरा और नींबू मसाले

9:05डाल के खाओ। दही हटा दो। तब भी आपको 24 से

9:0826 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाएगा। लेकिन

9:10सिर्फ ₹21 में। अब नेक्स्ट चलते हैं स्नैक

9:13पे। देखो अगर भुना चना और पीनट्स को 1:1

9:17रेश्यो में यानी जितना भुना चना उतनी ही

9:19मूंगफली को थोड़े से तेल में हींग और जीरा

9:22का तड़का लगा दो और एक बार बनाकर स्टोर कर

9:24लो तो यह एक बहुत ही टेस्टी और इजी टू

9:26कैरी स्नैक ऑप्शन है। एक टाइम पे इसका अगर

9:2940 ग्राम भी खाओ तो आपको 10 ग्राम प्रोटीन

9:31मिल जाएगा सिर्फ ₹6 में। थोड़ी ज्यादा भूख

9:34हो तो आप इसमें खीरा, प्याज भी काट के डाल

9:36सकते हो। साथ में आप कोई हर्बल टी या छास

9:39भी ले सकते हो।

9:42हम

9:44ट्राई करना। टेस्ट बहुत बढ़िया है। भाई

9:46मीठा ऑप्शन भी बताओ कुछ। दो इंग्रेडिएंट

9:49से आप यह हाई प्रोटीन लड्डू बना सकते हो।

9:51भुना चना और देसी गुड़। रेशो 3:1 रखना।

9:54यानी तीन भुना चना और एक गुड़। भुने चने

9:57को मिक्सी कर लेना और गुड़ की चाशनी बना

9:59के डाल देना। फ्लेवर के लिए थोड़ा इलायची

10:01पाउडर डाल लो। चाहो तो बाइंडिंग के लिए

10:03ऊपर से एक चम्मच देसी घी का भी डाल लो।

10:05बड़े आराम से लड्डू बनेंगे। एक बार लड्डू

10:08बना लो तो दो-तीन हफ्ते तो बड़े आराम से

10:10चलेंगे। एक टाइम पर अगर आप दो लड्डू भी

10:12खाओ तो आपको मिलेगा 10 ग्राम प्रोटीन और

10:14कॉस्ट वही ₹6। दोस्तों भुना चना और गुड़

10:17के कॉम्बिनेशन की आयुर्वेद में बड़ी महिमा

10:19है। यह खून बढ़ाता है। हड्डियों को मजबूत

10:22करता है। फैट लॉस के लिए 3:1 की रेशो

10:24आइडियल है। अब जो डिनर है वो ना सिर्फ

10:27प्रोटीन रिच है बल्कि स्किन, हेयर और

10:29डायबिटिक लोगों के लिए सप्लीमेंट से कम

10:31नहीं। बात करेंगे उसकी लेकिन पहले मैं

10:33आपसे शेयर करना चाहता हूं फार्म हर्ब्स का

10:35हर्बल बेबी काजल। देखो भारत में छोटे

10:38बच्चे और महिलाएं आंखों में काजल लगाती

10:40हैं। यह सिर्फ सुंदर दिखने के लिए ही नहीं

10:42बल्कि काजल लगाने से बंदा आंखों की कई

10:45बीमारियों से बच जाता है। लेकिन आजकल जो

10:47मार्केट में काजल आ रहे हैं उनमें

10:49साइक्लोपेंटासिलोक्सिन,

10:50पैराफिन और बीएचटी जैसे इतने हारश

10:53केमिकल्स होते हैं कि लेने के देने पड़

10:55जाते हैं। यहीं पे फार्म हर्ब्स का हर्बल

10:57बेबी काजल बहुत अलग है। यह 100% नेचुरल

11:00काजल है। आप खुद इसके इंग्रेडिएंट्स देखो।

11:02कैस्टर ऑयल, कपूर, आंवले का पत्ता, मुलेठी

11:05और कोको बटर जैसे इंग्रेडिएंट से बना है।

11:08एक भी पेट्रोलियम डिराइव्ड या हार्श

11:10प्रिजर्वेटिव नहीं है इसमें। सारे प्लांट

11:12बेस्ड इंग्रेडिएंट्स हैं। यह काजल वैसे तो

11:14बच्चों के लिए है, लेकिन इसे कोई भी

11:16इस्तेमाल कर सकता है। स्टिक फॉर्म में ही

11:18आता है इसलिए लगाने में भी कोई दिक्कत

11:20नहीं होगी। काजल के नाम पर अपनी आंखें

11:22खराब करना बंद करो और यह प्रोडक्ट लगाओ।

11:24आप खुद Amazon पे इसके रिव्यूज पढ़ के

11:26देखो कितने प्रॉमिसिंग है। फार्म हर्ब्स

11:28का वैसे बड़े लोगों के लिए अलग से भी काजल

11:31आता है। यह भी 100% नेचुरल है। बस थोड़े

11:33बहुत हर्ब्स का फर्क है। दोनों में नेचुरल

11:36कलर है। एक भी सिंथेटिक इंग्रेडिएंट नहीं।

11:38इसलिए फार्म हर्ब्स का काजल खरीदने के लिए

11:40डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिए लिंक को क्लिक

11:42कीजिए। स्पेशल डिस्काउंट कूपन लगाना ना

11:44भूलना जिससे आपको मिलेगा 10% ऑफ। वापस आते

11:47हैं और बात करते हैं डिनर की। देखो रात को

11:50बंदा चाहता है कि ऐसा डिनर मिले जो पेट तो

11:53भरे फैट लॉस भी करवाए लेकिन ज्यादा मेहनत

11:55ना करनी पड़े। इसीलिए मैं सजेस्ट करूंगा

11:57मल्टीविटामिन वेजिटेबल दाल सूप कुछ नहीं

12:00करना। एक पैन में भीगी हुई 60 ग्राम पीली

12:03मूंग की दाल डाल लो। फिर पत्ता गोभी,

12:05गाजर, शिमला मिर्च, बींस, मुरिंगा के

12:08पत्ते। मुरिंगा के पत्ते नहीं हो तो पालक,

12:10मेथी, चौलाई या कड़ी पत्ता जो मिले। साथ

12:13में डालो दो साबुत आंवले। नमक, हल्दी,

12:15काली मिर्च, अदरक, तेजपत्ता वगैरह डाल दो।

12:18पानी डाल दो खूब और बस पकने दो। 20 मिनट

12:21में बन जाएगा। अब इसमें चाहो तो एक चम्मच

12:23देसी घी का या फिर एक चम्मच अलसी का डाल

12:25लो। दोस्तों ये सूप की चार क्वालिटीज हैं।

12:28पहला इसमें प्रोटीन मिलेगा लगभग 20 ग्राम।

12:30दूसरा इसमें दाल, सब्जियां और जो खूब सारा

12:33पानी डाला है वह पेट को भरेगा। तीसरा

12:35इसमें आंवला, अलसी और मुरिंगा जैसे सुपर

12:37फूड्स हैं जो ना सिर्फ प्रोटीन की

12:39अब्सॉर्प्शन को बढ़ाते हैं बल्कि शरीर के

12:41कई अंगों को हेल्दी रखने में मदद करते

12:44हैं। चौथा इसमें फाइबर भी काफी है जिससे

12:46अगले दिन सुबह पेट भी खुल के साफ होगा। इस

12:49मील की कॉस्ट पड़ेगी सिर्फ ₹26। इस सूप को

12:52आप अलग-अलग दालों से बना सकते हो। कभी

12:54मसूर की दाल तो कभी मूठ की दाल। इसी मील

12:57का अगर सस्ता वर्जन बनाना हो तो 60 ग्रा.

12:59मसूर दाल के साथ बस एक जैसे लौकी की सब्जी

13:02डाल के सूप बना लो। 16 ग्राम के आसपास

13:04प्रोटीन मिलेगा ₹15 में। अच्छा एक और

13:07ऑप्शन है वो स्वीट है, मिल्क बेस्ड है।

13:09उसको खाके रात को नींद बहुत अच्छी आएगी और

13:12इस बात में तो कोई डाउट नहीं कि आपकी बॉडी

13:14कितना फैट लॉस कर पाएगी यह बहुत हद तक

13:16डिपेंड करता है कि आपकी रात की नींद कितनी

13:19गहरी होती है। मैं बात कर रहा हूं खीर की।

13:21दोस्तों चावलों की खीर तो आपने बहुत खाई

13:24होगी। आयुर्वेद में वेट गेन के लिए उड़द

13:26दाल की खीर और फैट लॉस के लिए मूंग दाल की

13:29खीर सजेस्ट की गई है। इसके लिए मैंने यूज

13:31किया है 400 ml दूध। देखो यह साइवल गाय का

13:34ए टू मिल्क मुझे मिला ₹80 किलो। आप भी एक

13:37Google सर्च करो ए टू मिल्क नियर मी। आपको

13:40भी कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। दोस्तों देसी

13:42गाय का दूध बेटर डाइजेस्ट होता है ना

13:44इनफ्लेमेशन करता है जो फैट लॉस में एक

13:47मेजर हिंडरेंस है। इस दूध से ही पनीर

13:49निकालो और जो बचा ग्रीन येलो सा वे वाटर

13:51हो उसे आटा गूंदने के लिए दाल सब्जी बनाने

13:54में इस्तेमाल करो। आयुर्वेद में इस पनीर

13:56के पानी को मस्तु कहते हैं और यह डाइजेशन

13:59के लिए बहुत अच्छा माना गया है। तो देखो

14:0130 ग्राम भिगोई हुई पीली मूंग की दाल को

14:03पानी समेत डाल दो पकने के लिए। 15 मिनट

14:06में मूंग दाल पक जाएगी। उसको थोड़ा मैश कर

14:08लो। अब इसमें 400 ml दूध डाल दो। इलायची

14:11पाउडर डाल दो। फिर थोड़ा पकने दो। आखिर

14:14में मीठे के लिए किशमिश डाल दो। देखो दूध

14:16अपने आप में थोड़ा मीठा होता है और थोड़ी

14:18मिठास किशमिश से आ रही है।

14:22हम बहुत टेस्टी है। 21 ग्राम प्रोटीन

14:25मिलेगा आपको इससे। अब देखो अगर कोई सुबह

14:28पनीर वेज बॉल खाए, लंच में चना चाट, शाम

14:31को दो सत्तू वाले लड्डू और रात को दाल वेज

14:34सूप, तो उसको 1410 कैलोरीज में मिलेगा 82

14:36ग्राम प्रोटीन। यह टेबल देखो एक बार। इसी

14:39मील प्लान से मैक्सिमम प्रोटीन 100 ग्राम

14:41तक जाता है। मिनिमम 77. कैलोरीज 1280 से

14:45लेकर 1730 तक। फाइबर देखो 36 ग्राम से

14:48लेकर 76 ग्राम तक। बाकी बजट फ्रेंडली के

14:50हिसाब से आपको इन कॉम्बिनेशंस से दिन में

14:5380 ग्र. प्रोटीन ₹80 में मिल जाएगा।

14:55दोस्तों, फैट लॉस के लिए बेस्ट रहेगा अगर

14:57आप डिनर और अगले दिन ब्रेकफास्ट में कम से

15:00कम 14 घंटे का गैप रखें। जैसे अगर डिनर

15:038:00 बजे भी किया तो ब्रेकफास्ट अगले दिन

15:0510:00 बजे करो। बाकी देखो प्रोटीन सिर्फ

15:07खाना नहीं पचाना भी है। उसके लिए बहुत

15:10जरूरी है आप वर्कआउट करो। फैट लॉस और मसल

15:12बिल्डिंग दोनों के लिए बेस्ट है स्ट्रेंथ

15:14ट्रेनिंग। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से वर्कआउट

15:16के दौरान तो कैलोरीज जलती ही हैं थोड़ी

15:19बाद में भी। पर उसका असली फायदा यह है कि

15:21जो खाना खा रहे हो वो मसल्स में जाए चर्बी

15:24में नहीं। और अपने आसपास देखा है कि जो

15:26लोग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग [संगीत] की आदत बना

15:28लेते हैं, वह 60-70 की उम्र में भी

15:30स्ट्रांग और एक्टिव रहते हैं। इसलिए दिन

15:32में 30 मिनट तो निकाल ही लो। बाकी इस डाइट

15:35प्लान में यूज होने वाली चीजें

15:36डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिंक्ड है। फिटिवर

15:38बेस्ट पेज पर भी ऐडेड है। फार्म हर्ब्स का

15:41बेबी काजल का लिंक भी नीचे है। माय नेम इज

15:43विवेक। आई थैंक यू सो मच फॉर वाचिंग।

15:48ये

Recently added transcripts

Browse the whole transcript library

This transcript was generated from the captions YouTube publishes for this video. Get the transcript of any YouTube video atfreeyoutubetranscribe.com, free, unlimited, no sign-up.