Free YouTube Transcribe

Video transcript

कौन हैं नेहा बोरा? छात्र आंदोलन से राष्ट्रीय पहचान तक | Neha Bora Biography

ABN Express News · 930 words · 5 min read

Want to search this transcript, jump the video from any line, or download it as TXT, SRT, or VTT?

Open in the transcript tool

Full transcript

0:00आंखों पर चश्मा, दमदार, आवाज। कौन है यह

0:02लड़की जिसने उड़ा रखी है बीजेपी की नींद।

0:05जब खामोश रहता है पूरा देश तब इस लड़की की

0:07दहाड़ से हिल जाती है सरकार। जानिए कौन है

0:10नेहा बोरा। आज देश के कोने-कोने में सोशल

0:12मीडिया के रील से लेकर संसद के गलियारों

0:14तक इसी एक नाम की गूंज है। एक ऐसी लड़की

0:17जिसकी उम्र अभी बहुत ज्यादा नहीं है।

0:20लेकिन उसकी आंखों की चमक और उसकी आवाज की

0:22खनक ने देश की सियासत में एक नया तूफान

0:25खड़ा कर दिया है। जब बड़े-बड़े सुरमा चुप

0:27बैठ जाते हैं। जब नामी गिरामी चेहरे किसी

0:30मुद्दे पर बोलने से कतराते हैं। तब यह

0:32लड़की जंतरम-मंतर की तपती सड़क पर बैठकर

0:35सत्ता के सबसे ऊंचे सिंहासनों को चुनौती

0:37दे रही होती है। मूल रूप से उत्तराखंड की

0:40वादियों से ताल्लुक रखने वाली नेहा बोरा

0:42ने अपनी स्कूली पढ़ाई और बचपन का एक

0:44हिस्सा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी

0:47बिताया। वो कोई पारंपरिक नेता नहीं है।

0:49नहीं उनके पीछे किसी बड़े राजनीतिक घराने

0:51का हाथ है। वह एक आम छात्रा हैं जिन्होंने

0:54थिएटर की दुनिया से अपनी बात को कहने की

0:56कला सीखी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

0:58करने के बाद उन्होंने बी आर अंबेडकर

1:00यूनिवर्सिटी से अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की

1:02और फिलहाल वो देश की सबसे चर्चित

1:05यूनिवर्सिटीज में से एक जेएनयू यानी कि

1:07जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ

1:10आर्ट एंड एस्थेटिक्स से अपनी पीएचडी पूरी

1:12कर रही हैं। लेकिन उनकी पहचान सिर्फ

1:15किताबों और रिसर्च पेपर तक सीमित नहीं

1:17रही। वह ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन यानी

1:20आयशा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी और देखते

1:22ही देखते देश के छात्र आंदोलन का सबसे

1:25बड़ा चेहरा बन गई। नेहा बोरा की यह दहाड़

1:28तब और ज्यादा बुलंद हुई जब साल 2026 में

1:30देश के भीतर मेडिकल की सबसे बड़ी परीक्षा

1:33नीट और नेट के पेपर लीक का मामला सामने

1:35आया। लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग

1:38गया। चारों तरफ मायूसी और गुस्सा था। इसी

1:40दौरान सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी

1:43यानी सीजेपी नाम से एक बड़ा नेटवर्क तैयार

1:46हुआ जिसका मकसद छात्रों के हक के लिए

1:48लड़ना था। नेहा बोरा ने इस आंदोलन की कमान

1:50अपने हाथों में ली और दिल्ली के जंतरमंतर

1:53को अपना घर बना लिया। उन्होंने सिर्फ भाषण

1:55नहीं दिए बल्कि सत्ता की नींद उड़ाने के

1:58लिए एक ऐसा रास्ता चुना जिस पर चलने की

2:00हिम्मत हर किसी में नहीं होती। उन्होंने

2:02लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम

2:05वांगचुक के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन भूख

2:08हड़ताल शुरू कर दी। 1 दिन 2 दिन 5 दिन

2:11करते-करते अनसन पूरे 23 दिनों तक चला। इन

2:1423 दिनों में नेहा ने अन्न का एक दाना तक

2:16नहीं चखा। दिन पर दिन उनका शरीर कमजोर

2:19होता गया। डॉक्टरों की टीम हर रोज बुलेटिन

2:21जारी करती रही कि नेहा का वजन करीब 7.5

2:24किलो कम हो चुका है। उनका ब्लड प्रेशर

2:26लगातार गिर रहा है और उनकी जान को गंभीर

2:29खतरा है। प्रशासन ने कई बार उन्हें जबरन

2:31उठाने की कोशिश की लेकिन नेहा के इरादे

2:34फौलादी थे। उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक

2:36शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और जब तक

2:38छात्रों को इंसाफ नहीं मिलता वह अपनी जगह

2:40से 1 इंच भी नहीं हिलेंगे। इस 23 दिनों के

2:42अनशन ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया।

2:44जंतरमंतर पर नेताओं और मशहूर हस्तियों का

2:47तांता लग गया। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद

2:49केजरीवाल से लेकर चंद्रशेखर आजाद तक हर

2:52कोई नेहा के जज्बे को सलाम करने पहुंचा।

2:54बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी

2:57खुद जंतरमंतर पर आई और नेहा की बिगड़ती

2:59हालात को देखते हुए उन्होंने अपने हाथों

3:01से जूस पिलाकर इस ऐतिहासिक अनशन को खत्म

3:05करवाया। नेहा की इस जिद ने सरकार को

3:07रक्षात्मक रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया।

3:09नेहा की सबसे बड़ी ताकत उनका बात करने का

3:12अंदाज है। वह आज के युवाओं यानी झंझट की

3:15भाषा बोलती हैं। जहां पुराने जमाने के

3:17नेता लंबे चौड़े और उबाऊ भाषण देते हैं।

3:19वहीं नेहा बोरा अपनी बातें रखने के लिए

3:22Instagram रील्स, मीम्स और डार्क ह्यूमर

3:24का सहारा लेती हैं। वह गंभीर से गंभीर

3:26राजनीति और सामाजिक मुद्दों को इतने

3:28मजेदार और चुटले अंदाज में सोशल मीडिया पर

3:31पेश करती हैं कि युवा उनकी तरफ खींचे चले

3:33आते हैं। अनशन के दौरान भी जब उनके हाथ

3:36में ड्रिप लगी हुई थी। तब भी वह वीडियो

3:38बनाकर सरकार की नीतियों पर तंज कस रही थी।

3:41जब पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज

3:43किया तो नेहा ने घबराने या पीछे हटने के

3:46बजाय मंच संभाला और एक ऐसा ओजस्वी भाषण

3:48दिया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो

3:51गया। उन्होंने भरी महफिल में कहा कि हमारी

3:53चोटें इस बात की गवाही देंगी कि हुकूमत ने

3:56छात्रों के साथ क्या सुलक किया है। उनके

3:58इस एक भाषण ने पूरे देश के युवाओं में जोश

4:00भर दिया। विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल

4:03गांधी ने भी उनके इस हौसले को सराहा और

4:05उनके साथ मिलकर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

4:08की जिससे साफ हो गया कि नेहा बोरा अब

4:10सिर्फ एक छात्र नेता नहीं रही बल्कि

4:13राष्ट्रीय राजनीति का एक अहम केंद्र बन

4:15चुकी हैं। आंखों पर चश्मा लगाए हाथ में

4:17माइक थामे और चेहरे पर बिना किसी खौफ के

4:20जब नेहा बोरा बोलती हैं तो ऐसा लगता है कि

4:22देश की सोई हुई चेतना जाग उठी है।

4:24उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आपके इरादे

4:26सच्चे हो और आपकी आवाज में दम हो तो बिना

4:29किसी सत्ता या पैसे के बल पर भी सरकार की

4:32नींव को हिलाया जा सकता है। नेहा बोरा आज

4:34के दौर की वो आवाज है जिसे

4:36[गला साफ़ करने की आवाज़] सत्ता चाहकर भी

4:37दबा नहीं सकती और यही वजह है कि आज की हर

4:39तरफ बस इसी लड़की के हौसले की चर्चा

Recently added transcripts

Browse the whole transcript library

This transcript was generated from the captions YouTube publishes for this video. Get the transcript of any YouTube video atfreeyoutubetranscribe.com, free, unlimited, no sign-up.