Free YouTube Transcribe

Video transcript

Samundar Achanak Sukh Gaya Aur Bhookhe Janwar Nikal Aa ( SURVIVE 2024 Movie explained in Hindi/Urdu

Alplysis Recaps · 3,305 words · 16 min read

Want to search this transcript, jump the video from any line, or download it as TXT, SRT, or VTT?

Open in the transcript tool

Full transcript

0:00कैरेबियन सागर के बीच एक परिवार अपनी यड

0:02पर छुट्टियां मना रहा होता है। मां जूलिया

0:04तैरने के लिए पानी में कूद जाती है। आराम

0:06करते समय उसे कुछ अजीब महसूस होता है।

0:09लेकिन क्योंकि आसपास कुछ दिखाई नहीं देता।

0:11वह सोचती है कि शायद उसका भ्रम होगा। कुछ

0:13सेकंड बाद वही अजीब एहसास फिर होता है। इस

0:16बार भी कुछ नजर नहीं आता। लेकिन अब वह

0:18घबरा जाती है और यट की तरफ तैरना शुरू

0:20करती है। तभी अचानक कोई उसकी टांग खींचने

0:22लगता है और वह मदद के लिए जोर-जोर से

0:24चिल्लाने लगती है। उसकी बेटी कैसी हेडफोन

0:27लगाकर म्यूजिक सुन रही होती है इसलिए उसे

0:29कुछ सुनाई नहीं देता। पति टॉम और बेटा बेन

0:31मछली पकड़ने में व्यस्त होते हैं। जूलिया

0:33पानी के ऊपर टिकने की कोशिश करती है,

0:35लेकिन मुंह में पानी जाने की वजह से

0:37चिल्लाना मुश्किल हो जाता है। थोड़ी देर

0:39बाद टॉम को एहसास होता है कि काफी देर से

0:41उसने जूलिया को नहीं देखा। वह यड पर उसे

0:44ढूंढता है और फिर अपनी पत्नी को खतरे में

0:46देख लेता है। वह बच्चों को बुलाता है। यड

0:48को उस तरफ ले जाता है और पानी में कूद

0:50जाता है। जल्दी से जूलिया तक पहुंचकर उसे

0:52संभालता है और यड की ओर तैरता है। बच्चे

0:55दोनों को ऊपर खींच लेते हैं। परिवार

0:57जूलिया को संभालता है। लेकिन जूलिया खुद

0:59को समझाती है कि शायद लहरों की वजह से ऐसा

1:02हुआ होगा। रात को सब मिलकर बेन का जन्मदिन

1:04मनाते हैं। कैसी को उसके बॉयफ्रेंड का कॉल

1:06आता है तो वह लैपटॉप लेकर बाहर चली जाती

1:09है। वीडियो कॉल में उसका बॉयफ्रेंड दिखाता

1:11है कि शहर के ऊपर बड़े-बड़े काले बादल छा

1:13गए हैं। कॉल ग्लिच होकर फ्रीज हो जाती है।

1:16कैसी यह बात परिवार को बताने आती है।

1:18लेकिन टॉम कहता है कि शायद जमीन से दूर

1:20होने की वजह से सिग्नल कमजोर है। तभी सबको

1:22एक आवाज सुनाई देती है। वे सब बाहर जाते

1:25हैं और देखते हैं कि व्हेल मछलियों का एक

1:27समूह गुजर रहा है। टॉम समझाता है कि व्हेल

1:30मछलियां हमेशा पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड

1:32को फॉलो करती हैं। लेकिन जब तूफान आता है

1:34तो वे कंफ्यूज हो जाती हैं। अचानक यड जोर

1:36से हिलती है और बेन गिर जाता है। टॉम को

1:39चिंता होती है कि कहीं यड को नुकसान तो

1:41नहीं पहुंचा इसलिए वह डाइव करके नीचे चेक

1:43करने चला जाता है। कुछ देर बाद वह सतह पर

1:45वापस आता है। लेकिन उसके कंधे पर एक बड़ा

1:47घाव होता है। जूलिया तुरंत उसका जख्म सीती

1:50है। टॉम बताता है कि पानी के अंदर उसे ऐसा

1:52लगा जैसे उसके पीछे कोई बहुत बड़ा जीव था।

1:55लेकिन जब उसने मुड़कर देखा तो प्रोपेलर से

1:57कट लग गया। वह कहता है कि जो भी चीज थी

1:59बहुत बड़ी थी। टॉम को यड पर काफी नुकसान

2:02दिखाई देता है। इसलिए उन्हें मदद बुलानी

2:04पड़ती है। जूलिया बार-बार रेडियो पर कोशिश

2:06करती है। कैसी फोन पर सिग्नल ढूंढती है

2:08लेकिन कुछ भी काम नहीं करता। तभी कैसी को

2:10एक अजीब सा जीव दिखाई देता है और वह

2:12चिल्ला उठती है। लेकिन वह तो बस बेन होता

2:15है जो मास्क पहनकर मजाक कर रहा होता है।

2:17कुछ देर बाद यट पूरी तरह बंद हो जाती है

2:20और समुद्र के बीच में फंस जाती है। जूलिया

2:22रेडियो में एक आवाज सुनती है। लेकिन आवाज

2:24इतनी खराब होती है कि उसे कुछ समझ नहीं

2:26आता। टॉम परिवार को बताता है कि उनके पास

2:29सिर्फ 4 दिन का खाना पानी बचा है और अब

2:31उन्हें किसी मछली पकड़ने वाली नाव का

2:33इंतजार करना होगा। अचानक रडार पर कुछ

2:35डिटेक्ट होता है और परिवार को एक अजीब सी

2:37आवाज सुनाई देती है। सब दौड़ कर बाहर आते

2:40हैं और हैरानी से देखते हैं कि कई सारे

2:42उल्कापिंड जमीन पर गिर रहे हैं। जहां-जहां

2:44उल्कापिंड गिरते हैं वहां बड़े धमाके होते

2:47हैं। एक उल्कापिंड पानी में उनके पास

2:48गिरता है तो टॉम तुरंत यॉर्ड को चलाने की

2:51कोशिश करता है। इंजन मुश्किल से चलता है

2:53लेकिन तभी एक और उल्कापिंड उस इलाके को

2:55हिट करता है। परिवार डर के मारे एक दूसरे

2:58को कसकर पकड़ लेता है। तभी टॉम को समझ आता

3:00है कि जो आग के गोले गिर रहे हैं वे

3:03उल्कापिंड नहीं बल्कि सेटेलाइट्स हैं। उसी

3:05वक्त बेन देखता है कि यॉर्ड से धुआं निकल

3:07रहा है। टॉम चेक करता है और कंफर्म होता

3:10है कि इंजन खराब हो गया है। हवा तेज होने

3:12लगती है तो फैमिली यड के अंदर छुप जाती

3:14है। बिना यह नोटिस किए कि कंपास बहुत तेजी

3:16से घूम रहा है। यड जोर-जोर से हिलने लगती

3:19है। बन फिर से गिर जाता है और इस बार उसे

3:21चोट भी लग जाती है। लहरें तेजी से यॉर्ड

3:23से टकरा रही होती हैं। टॉम स्ट्रगल करके

3:25बाहर जाता है और लाइव जैकेट्स लेकर आता

3:27है। तभी पावर चली जाती है। टॉम तुरंत पावर

3:30बॉक्स का बटन प्रेस करता है और लाइट वापस

3:32आ जाती है। उस वक्त बेन नोटिस करता है कि

3:34जूलिया की नाक से खून बह रहा है। जूलिया

3:37को चक्कर आने लगते हैं। जबकि कैसी सिंक पर

3:39जाकर उल्टी कर देती है। टॉम रेडियो ट्राई

3:41करता रहता है पर सिग्नल नहीं मिलता। अचानक

3:43एक तेज हाई पिज्ड नॉइज़ आती है और हवा और

3:46भी स्ट्रांग हो जाती है। जूलिया दरवाजे

3:48बंद करने की कोशिश करती है पर एक हैच खुल

3:50जाता है और हवा खिड़कियां तोड़ने लगती है।

3:52टॉम एक फ्लेयर जलाता है और थोड़ी देर बाद

3:55अंधेरा छा जाता है। अगली सुबह फैमिली शॉक

3:57में उठती है कि वह स्टॉर्म से बच गए हैं।

3:59लेकिन यॉट आधी तबाह हो गई होती है। जब वह

4:02बाहर आते हैं तो देखते हैं कि समुंदर का

4:04पानी गायब हो गया है और यट अब जमीन पर

4:06अटकी है। सब यह देखकर शॉक में आ जाते हैं।

4:08कैसी सिग्नल चेक करती है पर नेटवर्क

4:10बिल्कुल डाउन होता है। बन दो मरे हुए

4:12केकड़ों से खेलने लगता है। टॉम कंपास चेक

4:15करता है और देखता है कि वह उल्टा हो गया

4:17है। यह आखिरी बार 7 लाख साल पहले हुआ था।

4:20कैसी को लगता है कि उसका बॉयफ्रेंड मर गया

4:22होगा और वह टूट जाती है। जब जूलिया उसे

4:24समझाने आती है तो कैसी उसे दूर कर देती है

4:26और छुपने चली जाती है। जूलिया और टॉम बची

4:29हुई सप्लाई देखते हैं। बेन अपने बर्थडे

4:31ब्लूंस एक पत्थर से बांध देता है ताकि

4:33शायद कोई बचा हुआ सर्वाइवर देख ले। टॉम

4:35फिर रेडियो ट्राई करता है और इस बार एक

4:37आदमी से कनेक्शन हो जाता है। उसका नाम नाऊ

4:39होता है और वह एक सबमरीन का कैप्टन होता

4:41है। उसकी सबमरीन भी लैंड पर अटक गई है। वो

4:44कंफर्म करता है कि मैग्नेटिक पोल्स रिवर्स

4:46हो गए हैं इसलिए ओशन पीछे हट गया है और

4:48जमीन डूब गई है। वो कहता है कि उसने अभी

4:51तक और सर्वाइवर्स नहीं देखे और

4:52कम्युनिकेशन सिस्टम्स बिल्कुल डाउन हो गए

4:54हैं। वो मजीद यह भी कहता है कि पोल्स फिर

4:56रिवर्स होंगे और शायद एक हफ्ते में समुंदर

4:59वापस आ जाएगा। वह फैमिली को वार्न करता है

5:01कि जितना हो सके ऊंची जगह चढ़ जाओ क्योंकि

5:03जब पानी वापस आएगा तो वह बहुत खतरनाक

5:06होगा। वह बोलता है उसका पार्टनर क्रैश में

5:08मारा गया और सबमरीन में बस तीन लोगों की

5:10ही जगह है। जूलिया और टॉम उससे कहते हैं

5:12कि प्लीज हमारे बच्चों को बचा लो। वो

5:14उन्हें अपने कोनर्डिनेट्स दे देता है। टॉम

5:16कैलकुलेट करता है कि सबमरीन तक पहुंचने

5:18में दो-ती दिन लगेंगे। वो फैमिली से कहता

5:20है आज रात अच्छे से आराम कर लो। कल सुबह

5:23हम निकलेंगे। अगली सुबह फैमिली सामान पैक

5:25कर रही होती है। तभी टॉम को पास में कुछ

5:27हिलता हुआ दिखता है। वह एक लंगड़ा आदमी

5:29होता है जिसके हाथ में हारपून होती है और

5:31साथ में एक कुत्ता लगातार भौंक रहा होता

5:34है। टॉम उसके पास जाता है और उसे पानी की

5:36बोतल देता है। लेकिन वह आदमी कुछ ऐसी भाषा

5:38में बोलता है जो टॉम समझ नहीं पाता। पानी

5:41पीने के बाद वह अजनबी अचानक टॉम के सिर पर

5:43बोतल मारता है और चेहरे पर जोर का लात मार

5:46देता है। जूलिया डर के मारे भागती है

5:48लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। वह आदमी

5:50टॉम के पेट में हारपून घुसा चुका होता है।

5:53टॉम कुछ पल तक तड़पता है और फिर वह उसकी

5:55गर्दन भी काट देता है। फिर वह आदमी जूलिया

5:58के पीछे भागता है और उस पर हारपून फेंकता

6:00है जिससे उसके कंधे में चोट लग जाती है।

6:02जूलिया दर्द सहते हुए यट के अंदर भागती है

6:05और बच्चों को बोलती है कि छुप जाओ। वह

6:06दरवाजा लॉक कर देती है। कैसी और बेन सोफे

6:09के अंदर घुस जाते हैं। जूलिया उन्हें

6:11फ्लेयर गन पकड़ाती है और खुद एक चाकू लेकर

6:13बाथरूम में छुप जाती है। वह आदमी दरवाजे

6:16पर जोर-जोर से धक्के मारता है और आखिर

6:18अंदर घुस ही जाता है। पहले वह थोड़ा खाना

6:20उठाता है और फिर यट में इधर-उधर ढूंढने

6:22लगता है। फिर बाथरूम की तरफ जाता है।

6:24लेकिन जूलिया समझदारी से एक छोटे छेद से

6:27बाहर निकल जाती है। वह आदमी सोचता है कि

6:29जूलिया भाग गई। लेकिन जैसे ही वह धीरे से

6:31निकलने लगती है, उसका कुत्ता उसे देख लेता

6:33है और भौंकने लगता है। कुत्ता उस पर झपटता

6:36है, तो जूलिया चाकू से उसे मार देती है।

6:38कुत्ते की चीख सुनकर वह आदमी बाहर आता है

6:40और अपने कुत्ते की लाश देखकर आग बबूला हो

6:43जाता है। इस बीच जूलिया यड के दूसरे साइड

6:45से अंदर जाने की कोशिश करती है। वह ऊपर

6:48चढ़कर टूटी हुई खिड़की से अंदर घुसने लगती

6:50है। लेकिन वह आदमी पहले ही वहां पहुंच

6:52जाता है। वह उसे पकड़ कर जोर से मुक्का

6:54मारता है। जिससे वह नीचे गिर जाती है।

6:56जूलिया फर्नीचर पकड़ कर बचने की कोशिश

6:58करती है। लेकिन वह आदमी उसे लात मारकर दूर

7:01फेंक देता है। फिर वह उसकी कलाई पर पैर रख

7:03देता है ताकि वह चाकू छोड़ दे और फिर उसके

7:05बाल पकड़ कर उसका चेहरा जमीन पर दे मारता

7:08है और सोफे पर फेंक कर उसका गला दबाने

7:10लगता है। बच्चे यह सब कुछ देख रहे होते

7:12हैं। कैसी बाहर निकलकर फ्लेयर गन चलाती है

7:14जो सीधा उस आदमी को लगती है। वह जल उठता

7:17है और यट में आग फैलने लगती है। बच्चे

7:19तुरंत भाग जाते हैं। लेकिन जूलिया वापस

7:21आती है। वह उसे एक किक मारकर गिराती है।

7:23मैप और बैग उठाती है और वहां से भाग जाती

7:26है। बेन और कैसी अपने पापा के पास जाकर

7:28रोने लगते हैं। जूलिया भी उनके साथ बैठ

7:31जाती है और तीनों मिलकर आंसुओं के साथ टॉम

7:33को आखिरी अलविदा कहते हैं। तभी वह डरावना

7:36आदमी फिर यट से बाहर निकल आता है तो

7:38फैमिली फिर से भागने लगती है। कुछ ही देर

7:40में यट एक बड़े धमाके के साथ उड़ जाती है।

7:42थोड़ी दूर चलने के बाद वह लोग एक छोटे से

7:44झरने के पास रुकते हैं ताकि थोड़ा आराम कर

7:47सकें। कैसी सोचती है कि शायद वह पागल आदमी

7:49उनके पास गुब्बारे देखकर आया था। यह सुनकर

7:51बेन खुद को कसूरवार मानने लगता है। जूलिया

7:54उसे समझाती है कि इसमें उसकी कोई गलती

7:56नहीं थी और सबको आगे बढ़ने को कहती है

7:58क्योंकि वह आदमी अभी भी उनके पीछे है।

8:00रास्ते में एक छोटे तालाब के पास बन एक

8:02मरी हुई हैमर हेड शार्क देखकर हैरान रह

8:05जाता है। तभी जूलिया नोटिस करती है कि वह

8:07आदमी फिर उनके करीब पहुंचने वाला है। सब

8:09लोग दौड़ पड़ते हैं और एक रेत के टीले से

8:11नीचे गिर जाते हैं। जहां उन्हें जहरीला

8:13कचरा दिखाई देता है। फैमिली सावधानी से

8:16उसे पार करती है और लगता है कि उन्होंने

8:18उस आदमी से पीछा छुड़ा लिया है। चलते-चलते

8:20उन्हें बड़े-बड़े मरे हुए सी एनिमल्स और

8:22समुंदर के नीचे जमा हुआ सारा प्लास्टिक

8:24दिखने लगता है। बेन धीरे-धीरे चलने लगता

8:26है तो जूलिया समझ जाती है कि वह

8:28डिहाइड्रेशन के करीब है। वह सबको रुकने को

8:30कहती है। जब वह पानी की बोतल देखती है तो

8:33उसे झटका लगता है। बोतल में पानी लगभग

8:35खत्म हो चुका होता है। कैसी को एहसास होता

8:37है कि शायद उसने बोतल ठीक से बंद नहीं की

8:40थी। जूलिया गुस्से में चिल्लाती है कि

8:42उसकी लापरवाही की वजह से पानी खत्म हो

8:44गया। कैसी जवाब देती है क्या फर्क पड़ता

8:46है? वैसे भी हम बचने वाले नहीं हैं। दोनों

8:48के बीच लंबी बहस होती है। फिर भी फैमिली

8:51आगे चलती रहती है। कुछ देर बाद उन्हें एक

8:53क्रैश हुआ प्लेन मिलता है। अंदर कुछ हिलता

8:55डुलता देख सब डर जाते हैं। लेकिन वह सिर्फ

8:57कुछ पक्षी होते हैं। फैमिली तय करती है कि

9:00रात यहीं प्लेन के अंदर गुजारेंगे। वह

9:02थोड़ा सा स्नैक शेयर करते हैं और जूलिया

9:04को टॉम की जैकेट में एक फैमिली फोटो मिलती

9:06है। जिसे देखकर उसका दिल टूट जाता है।

9:08कैसी पूछती है मॉम? आप और डैड की लव

9:10स्टोरी क्या थी? जूलिया मुस्कुरा कर बताती

9:12है। टॉम हॉस्पिटल में मेरा पेशेंट था। फिर

9:14एक दिन उसने फूल और एक प्यारी सी कविता

9:16देकर अपना प्यार जताया था। रात के बीच में

9:19कैसी प्लेन से बाहर जाती है। तभी वह

9:21डरावना आदमी उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश

9:23करता है। लेकिन जूलिया अचानक पीछे से उस

9:26पर टूट पड़ती है और बार-बार चाकू से वार

9:28करके उसे मार देती है। कैसी अपनी मां को

9:30गले लगाकर शांत करती है। अगली सुबह उस

9:33आदमी की लाश पर कीड़े गुंड पड़े होते हैं।

9:35फैमिली नोटिस करती है कि उसके शरीर पर कई

9:37काटने के निशान हैं। मतलब इस एरिया में

9:39कोई खतरनाक जीव छिपा हुआ है। जैसे ही वह

9:42लोग वहां से निकलते हैं, केकड़े उसके मुंह

9:44से बाहर निकल आते हैं। कुछ घंटों बाद

9:45जूलिया और कैसी मैप देख रही होती हैं।

9:48लेकिन बेन धीरे से आगे निकल जाता है।

9:50जूलिया चिल्लाती है। रुक जाओ। लेकिन बेन

9:53एक तालाब में झुककर पानी पीने लगता है।

9:55जूलिया तुरंत उसे खींचकर बाहर निकालती है

9:57और समझाती है कि अनजान पानी उसे बीमार कर

10:00सकता है। धूप बहुत तेज हो जाती है तो

10:02फैमिली अपने सिर कपड़ों से ढक लेती है।

10:04बेन को चक्कर आने लगते हैं। तभी उन्हें

10:07कुछ पुरानी कुर्सियां मिलती हैं और जूलिया

10:09अब कैसी उनसे एक टेंपरेरी शेल्टर बना लेती

10:11हैं। जूलिया बेन को इंजेक्शन लगाती है और

10:13तय करती है कि वह रात वहीं बिताएंगे। सुबह

10:16जूलिया एक अजीब सी आवाज सुनकर उठती है।

10:18बाहर जाकर देखती है तो क्रैब्स का एक बड़ा

10:20झुंड उनकी तरफ आ रहा होता है। वह तुरंत

10:22बच्चों को उठाती है और तीनों भागना शुरू

10:24कर देते हैं। भागते-भागते उन्हें एक बड़ा

10:26कारगो शिप दिखाई देता है। वहां तीन क्रू

10:28मेंबर्स जिंदा होते हैं। एक औरत उनकी मदद

10:30करना चाहती है। लेकिन बाकी दो आदमी मना कर

10:33देते हैं और तीनों फैमिली को बाहर छोड़कर

10:35कंटेनर लॉक कर लेते हैं। क्रैब्स पास आ

10:37जाते हैं। जूलिया बच्चों को कंटेनर के ऊपर

10:39चढ़ाती है। खुद जब चढ़ने लगती है तो

10:41क्रैब्स उसके पैर को जोर से काट लेते हैं।

10:44बच्चे उसे खींच कर ऊपर चढ़ाते हैं नहीं तो

10:46वह नीचे गिर जाती। कंटेनर के एक छेद से

10:48आधे क्रैब्स अंदर घुस जाते हैं। क्रू

10:50मेंबर्स फायरिंग शुरू करते हैं। लेकिन

10:52क्रैब्स उन पर हावी हो जाते हैं और दोनों

10:54को मार डालते हैं। आखिरी आदमी छत के होल

10:57तक पहुंचता है। लेकिन क्रैब्स उसे भी नीचे

10:59खींच लेते हैं और वह भी मर जाता है।

11:01जूलिया अपने जख्म पर पट्टी बांधती है और

11:04बेहोश हो जाती है। कुछ देर बाद जब वह उठती

11:06है तो खुद को रेत के तूफान के बीच अकेली

11:09पाती है। वह घबराकर बच्चों को ढूंढने लगती

11:11है। एक मरी हुई औरत का हथियार उठाती है और

11:14जोर-जोर से चिल्लाती है। कैसी उसकी आवाज

11:16सुनकर लौट आती है और बताती है कि वह और

11:19बेन मदद ढूंढने गए थे लेकिन कोई नहीं

11:21मिला। फिर दोनों बेन से मिलते हैं जिसे एक

11:23खुला कंटेनर मिलता है जहां वह तूफान खत्म

11:25होने तक रुक सकते हैं। जूलिया टॉम का

11:27लाइटर निकालती है और अपने जख्म को जलाकर

11:29बंद करती है जो बेहद दर्दनाक होता है।

11:31तूफान थमने के बाद उन्हें एक और कंटेनर

11:34मिलता है जिसमें बहुत सारी पानी की बोतलें

11:36होती हैं। बॉडीज चेक करते वक्त उन्हें एक

11:38रेडियो और एक गन भी मिलती है। जूलिया नाव

11:41से संपर्क करती है और बताती है कि मैप खो

11:43गया है। इस पर नाऊ बताता है कि उन पर

11:45आर्थ्रपॉड्स ने हमला किया था। वो अब इसके

11:48जीव हैं जो ऑक्सीजन की वजह से पूरी तरह

11:50पागल हो चुके हैं। अब नाव फैमिली को जल्दी

11:52करने को बोलता है क्योंकि उसके

11:54इंस्ट्रूमेंट्स ने कैलकुलेट किया है कि

11:55समुद्र उम्मीद से ज्यादा जल्दी वापस आएगा

11:58और उनके पास सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं। वह

12:00एक फ्लेयर शूट करता है और फैमिली उस दिशा

12:02में चलना शुरू करती है। लंबी वॉक के बाद

12:04फैमिली को एक टूटा हुआ टॉयलेट मिलता है

12:06जिसमें बेन पेशाब करता है। अब वह लोग

12:08आखिरकार सबमरीन को पास ही देख लेते हैं।

12:11लेकिन वहां पहुंचने के लिए उन्हें एक बड़ा

12:12चट्टानी रास्ता पार करना होगा। जैसे ही वह

12:15रास्ते से गुजरते हैं, दीवारें हिलने लगती

12:17हैं और पत्थर गिरने लगते हैं जिससे एक

12:19भयानक रॉक स्लाइड हो जाता है। जूलिया

12:21तुरंत अपने बच्चों को साइड में धक्का देती

12:23है और खुद भी पीछे हट जाती है ताकि कुचली

12:26ना जाए। अब एक पत्थर की दीवार उनके बीच आ

12:28गई है। जूलिया बच्चों से कहती है कि वह

12:30बिना उसके आगे बढ़ जाए। लेकिन कैसी मना

12:32करती है और जोर देती है कि उसकी मां को

12:34चढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। बहुत बहस होती

12:37है और चिल्लाने के बाद जूलिया वादा करती

12:39है कि वह बाद में अपने बच्चों को ढूंढ

12:41लेगी। मजबूर होकर कैसी अपने भाई को खींच

12:44कर आगे ले जाती है। बच्चे चट्टानी रास्ता

12:46चढ़कर सबमरीन की तरफ भागते हैं। लेकिन

12:48वहां पहुंचकर देखते हैं कि नाव बाहर खून

12:51में लथपट पड़ा है। वह समझाता है कि उसके

12:53लिए सब खत्म हो गया है और अब बच्चे सबमरीन

12:56ले सकते हैं। यह सोचकर कि एक एक्स्ट्रा

12:57जगह होगी। कैसी वापस अपनी मां को ढूंढने

13:00भागती है। तभी जूलिया केकड़ों को आता

13:02देखती है और वह फायरिंग शुरू कर देती है।

13:04कुछ केकड़ों को वह मार देती है। लेकिन

13:05झुंड बहुत बड़ा होता है और सबसे लड़ना

13:07मुश्किल हो जाता है। उसी वक्त कैसी दीवार

13:10के ऊपर दिखाई देती है और हाथ आगे बढ़ाती

13:12है तो जूलिया अपने घायल पैर के बावजूद

13:14तेजी से चढ़ना शुरू करती है। कैसी की मदद

13:17से वह दूसरी तरफ पहुंच जाती है और दोनों

13:19साथ में सबमरीन की तरफ भागते हैं। बेन

13:22पहले से ही ऊपर खड़ा होता है और फायर खोल

13:24देता है ताकि केकड़े डिस्टर्ब रहे जब तक

13:26फैमिली ऊपर चढ़ जाए। केकड़े नाव के शरीर

13:28तक पहुंचते ही तुरंत उसे खाने लग जाते

13:30हैं। जूलिया गन उठाती है और फायरिंग जारी

13:33रखती है जब तक बच्चे अंदर चले जाएं। जब वह

13:35सुरक्षित हो जाते हैं, जूलिया समझती है कि

13:37गोलियां खत्म हो गई हैं, तो वह गन केकड़ों

13:39पर फेंक देती है और अपने बच्चों के साथ

13:41अंदर चली जाती है। फैमिली हैच को अच्छे से

13:44लॉक करती है और खिड़की से केकड़ों को

13:46सबमरीन के चारों तरफ देखती है। इसी वक्त

13:48समुद्र वापस आ जाता है तो तीनों तुरंत

13:50अपनी सीटों पर बैठकर बेल्ट पहन लेते हैं

13:52और एक दूसरे का हाथ पकड़ लेते हैं। तेज

13:54लहरें सबमरीन को जोर-जोर से इधर-उधर

13:57फेंकना शुरू कर देती हैं। जिससे जूलिया को

13:59पूरी जर्नी के विज़न दिखने लगते हैं और

14:01कैसी उल्टी कर देती है। जल्दी ही वो हाई

14:03पिच आवाज वापस आती है और फैमिली बेहोश हो

14:06जाती है। कुछ देर बाद जूलिया और बच्चे होश

14:08में आते हैं और खुद को जिंदा देखकर खुश

14:10होते हैं। वो हैच अनलॉक करके बाहर निकलते

14:13हैं और देखते हैं कि लहरों ने सबमरीन को

14:15एक तबाह शहर में गिरा दिया है। यानी अब

14:17जिंदा रहने और नया जीवन शुरू करने की

14:19उम्मीद है और यहीं पर फिल्म खत्म होती है।

14:22चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें और बेल

14:24आइकॉन जरूर दबाएं ताकि आपको ऐसे ही मजेदार

14:26वीडियो मिलते रहें। देखने के लिए धन्यवाद।

Recently added transcripts

Browse the whole transcript library

This transcript was generated from the captions YouTube publishes for this video. Get the transcript of any YouTube video atfreeyoutubetranscribe.com, free, unlimited, no sign-up.