Full transcript
0:00[संगीत]
0:06माया लेट हो गई। अस्पताल गई थी क्या?
0:09हां पूजा।
0:10अब कैसा है मोहन? तबीयत कुछ ठीक हुई?
0:13हां, पहले से तो काफी ठीक है।
0:15इलाज में तो काफी पैसे खर्च हो गए होंगे।
0:18किसी तरह की भी मदद चाहिए हो तो बताना।
0:21हिचकिचाना मत।
0:22पैसों की चिंता नहीं है क्योंकि बीमा था
0:25तो सहारा मिल गया। पर मैंने तो सुना है कि
0:28बीमा का प्रीमियम बहुत देना पड़ता है।
0:31क्या आम लोग भी बीमा ले सकते हैं? देखो
0:34संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए
0:37ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा की एक
0:41ऐसी बीमा योजना है जो उन्हें बीमारी,
0:44प्रसव, अपंगता और नौकरी के दौरान चोट लगने
0:47से होने वाली मृत्यु जैसी स्थितियों में
0:50बीमाकृत कर्मचारियों और उनके परिवार के
0:53सदस्यों को चिकित्सा सुविधाएं दी जाती
0:55हैं। साथ ही ईपीएफओ की ईडीएलआई भी एक ऐसी
1:00योजना है जिसके अंतर्गत सदस्य की मृत्यु
1:03की स्थिति में नामित व्यक्ति को कम से कम
1:06ढाई लाख तथा अधिकतम 7 लाख तक की बीमा राशि
1:10दी जाती है और असंगठित क्षेत्र के लिए
1:13क्या है? इसके अलावा असंगठित क्षेत्र में
1:16काम करने वाले कर्मचारियों के लिए
1:18आयुष्मान भारत पीएम जेएवाई दुनिया की सबसे
1:22बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है जो निम्न आय
1:25वर्ग से संबंधित परिवारों को ₹ लाख तक का
1:29स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है। इसका तो एक
1:32और फायदा है कि इसमें अब 70 साल से अधिक
1:35के बुजुर्गों को मुफ्त कवरेज दी जाती है।
1:381 फरवरी 2025 से प्रधानमंत्री जन आरोग्य
1:42योजना के अंतर्गत गिग और प्लेटफार्म
1:45श्रमिकों को भी शामिल करने की घोषणा की गई
1:48है।
1:48अच्छा और कौन-कौन सी योजनाएं हैं?
1:51मैं तुम्हें दो और अच्छी योजनाओं के बारे
1:54में बताती हूं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति
1:57बीमा योजना। सिर्फ ₹436 सालाना प्रीमियम
2:01देना होता है और ₹ लाख तक का जीवन बीमा
2:04मिलता है। दूसरी है प्रधानमंत्री सुरक्षा
2:08बीमा योजना। सिर्फ ₹20 के सालाना प्रीमियम
2:11में ₹ लाख का दुर्घटना बीमा भी मिलता है।
2:14अरे पूजा मैं तो कहती हूं कि बीमा सबको
2:17लेना चाहिए क्योंकि बीमा है तो सुरक्षा
2:20है। बीमा की जानकारी आपकी समझदारी।
2:25[संगीत]
2:28ईपीएफओ से आपका भविष्य सुरक्षित। आज की
2:31बचत कल की सुरक्षा।
2:36[संगीत]